यूपी के बाद अब हिमाचल में भी उत्तराखंडी चलाएंगे सरकार ! नौकरशाही के शीर्ष पद पर पहुंचे उत्तराखंड मूल के आईएएस केके पंत, बने नए मुख्य सचिव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जून 2026 (Uttarakhandi IAS KK Pant-CS-Himachal)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए गर्व का विषय है कि राज्य की पर्वतीय पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service-IAS) अधिकारी कमलेश कुमार पंत (Kamlesh Kumar Pant) को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया गया है।

1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी केके पंत-कमलेश कुमार पंत (KK Pant) को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश प्रशासन में पहले से कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल रहे हैं और अब राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर पहुंच गये हैं, और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2030 तक है। उल्लेखनीय है कि एक अन्य पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड मूल के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। 

Uttarakhandi IAS KK Pant-CS-Himachal IAS officer KK Pant become New Chief Secretary of Himachal Pradesh IAS अफसर के.के. पंत बने हिमाचल के नए मुख्य सचिव, एक साथ संभालेंगे कई पदभार, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustanहिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने केके पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, और उन्होंने सोमवार 1 जून को इस पद का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। वह वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) (Additional Chief Secretary Revenue), वित्त आयुक्त (राजस्व) (Financial Commissioner Revenue), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) (Forest, Home and Vigilance) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Himachal Pradesh State Pollution Control Board) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब मुख्य सचिव का दायित्व भी उनके पास रहेगा।

उत्तराखंड की पहाड़ियों से हिमाचल के सर्वोच्च प्रशासनिक पद तक का सफर

उत्तराखंड मूल के केके पंत का प्रशासनिक सफर तीन दशक से अधिक का रहा है। सिविल सूची (Civil List) के अभिलेखों के अनुसार उनका गृह क्षेत्र वर्तमान उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल से जुड़ा है, जो राज्य गठन से पूर्व उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हिस्सा था। वह एक शिक्षित और पारंपरिक कुमाउनी कुलीन पहाड़ी परिवार से आते हैं। हालांकि उन्होंने अपने निजी जीवन को सदैव सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा है और परिवार संबंधी विवरण सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध नहीं किया हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में अनूठी चोरी : रात साढ़े तीन बजे 8 फीट दीवार फांदकर महिलाओं के कपड़े ले गया चोर

पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग तहसील स्थित ग्राम बना के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग से जूनियर स्तर की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे अल्मोड़ा गए।

केके पंत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (Indian Institute of Technology-IIT Kanpur) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) में बीटेक (BTech) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया और वर्ष 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

उनके पिता स्वर्गीय जगदीश चंद्र पंत शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। कमलेश पंत की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। पैतृक गांव बना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से वीडियो कॉल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया और सभी का आभार व्यक्त किया।कमलेश पंत का प्रशासनिक अनुभव तीन दशकों से अधिक का है। उन्होंने उत्तराखंड में जिलाधिकारी उत्तरकाशी तथा उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। 

इसके अलावा केंद्र सरकार में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाई है। विचारशील नेतृत्व, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले कमलेश पंत को एक शांत, संतुलित और दूरदर्शी प्रशासक माना जाता है।  उनकी कार्यशैली सादगी, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख प्रशासन के लिए जानी जाती है।

लंबे प्रशासनिक जीवन में उन्होंने कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के एक साधारण परिवार से निकलकर देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में उच्चतम पदों तक पहुंचने वाले कमलेश पंत युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल बना गांव बल्कि पूरा पिथौरागढ़ और उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर मिला शीर्ष पद

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) 30 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा चल रही थी। अंततः सरकार ने वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए केके पंत को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में बनेगा देश का अनोखा सी-प्लेन सर्किट, टिहरी से कालागढ़ तक पानी से उड़ान की तैयारी

दिलचस्प तथ्य यह भी है कि जब संजय गुप्ता को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, तब भी केके पंत इस पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल माने जा रहे थे। उस समय सरकार ने उनसे वरिष्ठ अधिकारी को अवसर दिया था। अब उनके सेवानिवृत्त होने के बाद केके पंत को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था का नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

केंद्र सरकार में भी निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

केके पंत वर्ष 2024 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) से हिमाचल प्रदेश लौटे थे। इससे पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority-NPPA) के अध्यक्ष तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India-NHAI) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (Chief Vigilance Officer-CVO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्व, वित्त, गृह, वन, सतर्कता तथा नियामक संस्थाओं में उनके लंबे अनुभव ने उन्हें एक संतुलित और प्रभावी प्रशासक के रूप में स्थापित किया है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक बागडोर उनके हाथों में सौंपी है।

वर्ष 2030 तक संभाल सकते हैं प्रशासन की कमान

केके पंत 31 दिसंबर 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में उनकी नियुक्ति को हिमाचल प्रदेश सरकार की दीर्घकालिक प्रशासनिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्य सचिव राज्य सरकार का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, नीतियों के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक निर्णयों में उसकी केंद्रीय भूमिका होती है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले केके पंत की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। यह सफलता बताती है कि पहाड़ की प्रतिभाएं देश के विभिन्न राज्यों और संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें। यदि आप श्री पंत के व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानते हैं, तो उसे भी हमारे पाठकों तक पहुंचाएं। 

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एआई से बनाया गया उत्तराखंड पुलिस के एडीजी का डीप फेक वीडियो, साइबर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Uttarakhandi IAS KK Pant-CS-Himachal) :

Uttarakhandi IAS KK Pant-CS-Himachal, Uttarakhand News, Dehradun News, Himachal Pradesh News, IAS News, Bureaucracy News, Administrative News, KK Pant News, Chief Secretary News, Civil Services News, Governance News, KK Pant Chief Secretary Himachal Pradesh, Uttarakhand Origin IAS Officer, Senior IAS Officer Appointment India, Himachal Pradesh Administration News, IIT Kanpur Alumni IAS Officer, Indian Administrative Service Leadership, Chief Secretary Appointment Himachal, Uttarakhand Bureaucrat Success Story, Administrative Reforms Governance India, Top Bureaucratic Appointment News, #IASKKPant #ChiefSecretary #IASOfficer #HimachalPradesh #UttarakhandNews #CivilServices #Bureaucracy #Governance #AdministrativeServices #IITKanpur #IndianBureaucracy #SuccessStory #DehradunNews #HimachalNews #PublicAdministration

Leave a Reply