नवीन समाचार, बाजपुर, 27 सितंबर 2024 (Kalyugi Pita ne ki bete ki hatya-Pakda gaya)। कहासुनी के बाद गुस्साए पिता ने पाटल से वार कर अपने ही बेटे की हत्या कर दी, और इसके बाद घर के भीतर ही गड्ढा खोद कर दफानने की तैयारी कर रहा था, कि तभी आरोपित को बच्चे की चाची ने देख लिया, और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला गांधीनगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी प्रेम शंकर की किसी बात को लेकर बेटे विवेक (13) से कहासुनी हो गई। गुस्से में प्रेम शंकर ने विवेक के सिर पर पाटल से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चाची ने दी पुलिस को जानकारी (Kalyugi Pita ne ki bete ki hatya-Pakda gaya)
अपराध छिपाने के लिए आरोपित घर के दरवाजे के पास ही गड्ढा खोदने की तैयारी में था तभी विवेक की चाची आशा ने देख लिया और कारण पूछा तो प्रेम शंकर ने कहा कि विवेक की मौत हो गई है।
आशा ने पुलिस चौकी पहुंच मामला बताया। कोतवाल नरेश चौहान ने टीम के साथ मौके से आरोपित पिता को हिरासत में लिया और पाटल भी बरामद कर लिया।
मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले प्रेम शंकर के तीन पुत्र है। सबसे बड़ा विवेक था और कक्षा छह में पढ़ता था। उसके अलावा सूरज व शरद भी उसके साथ ही काशीपुर अनाथ आश्रम में रहकर पढ़ते थे। प्रेम शंकर नशे का आदी था इसलिए उसकी पत्नी लक्ष्मी भी पांच वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। (Kalyugi Pita ne ki bete ki hatya-Pakda gaya)
(Kalyugi Pita ne ki bete ki hatya-Pakda gaya, Udham Singh Nagar News, Bajpur News, Sultanpur Patti News, Kalyugi, Kalyugi Pita, Pita ne ki Bete ki Hatya, Hatya, Murder, Apno dwara Apradh,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।