सेवानिवृत्त न्यायाधीश से बेटे के गंभीर अपराध में फंसने से बचाने के लिये मांगे गये रुपये, फिर जो हुआ…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 5 अगस्त 2024 (Money demanded from Retired judge to save Son)। जहां एक ओर साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, वहीं लोगों में ठगी को लेकर सजगता भी बढ़ी है। ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर की कोतवाली में सामने आया, जहां एक साइबर ठग ने जिला उपभोक्ता फोरम के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को फोन कर उनके बेटे को संगीन अपराध में जेल भेजने की धमकी दी। हालांकि, सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने समझ का परिचय देते हुए जब अपने बेटे से संपर्क किया, तो वह सकुशल मिला। इससे ठग का फैलाया जाल असफल हो गया।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली कॉलोनी निवासी सबाहत हुसैन खान कुछ माह पहले ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग यानी जिला उपभोक्ता फोरम से न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है।

ऐसे आया फोन

सोमवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले पुलिस कर्मी की फोटो लगी प्रोफाइल से खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बेटा हैदराबाद में एक गंभीर अपराध में पकड़ा गया है। यदि उसे बचाना है तो तुरंत गूगल पे नंबर पर धनराशि का भुगतान करना होगा, वरना मामला बिगड़ जाएगा।

ऐसे दिखाई सूझबूझ (Money demanded from Retired judge to save Son)

 (Money demanded from Retired judge to save Son)लेकिन सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने बिना घबराए ठग के झांसे में आने की जगह अपने बेटे को कॉल कर उसकी कुशलक्षेम पूछी। बेटे ने बताया कि वह ठीक है और अपने कार्यालय में काम कर रहा है। इसके बाद सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खाकी का अपमान पड़ा भारी : पुलिसकर्मी से अभद्रता और 'वर्दी उतरवा देने' की धमकी देने वाला लवजीत गिरफ्तार

एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र की पड़ताल की जा रही है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने सूझबूझ का परिचय देकर साइबर ठगी से खुद को बचा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई करेगी। (Money demanded from Retired judge to save Son)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Money demanded from Retired judge to save Son, Rudrapur, Fraud, Cyber Fraud, Cyber Crime, Money demanded, Retired Judge, Crime, Extortion)

 

Leave a Reply