फुफेरी बहन की मदद से छात्रा को फांसा, संबंध बनाए, फिर जीजा को भी सौंप दिया, कार्रवाई से बचने को शादी की और अब…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, काशीपुर, 15 अगस्त 2025 (Chhatra se Dushkarm-Shadi aur Utpidan kar Chhoda) । नगर निवासी छात्रा के सहपाठी ने अपनी फुफेरी बहन की मदद से छात्रा से करीबी बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान की वीडियो बना ली। आरोपित छात्र के जीजा ने भी छात्रा को हवस का शिकार बनाया।

बाद में छात्र ने कार्यवाही के डर से मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद छात्रा पर अत्याचार का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता की गुहार पर अदालत ने इस मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Chhatra se Dushkarm-Shadi aur Utpidan kar Chhoda (Nainital Woman Drugged-Raped and Defamed Social (Nainital girl had to pay heavy price for makingगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा एक कोचिंग संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसी संस्थान में उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना कुंडा के लालपुर निवासी युवक भी शिक्षा ग्रहण कर रहा था।

Chhatra se Dushkarm-Shadi aur Utpidan kar Chhoda

छात्रा की पड़ोसी युवती जो छात्र की फुफेरी बहन है, उसने इस छात्रा को उससे मिलवा दिया और छात्र ने छात्रा से नजदीकी बढ़ाकर उसे परिवार जनों से मिलाने का वादा कर काशीपुर के एक रेस्टोरेंट में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

इस दौरान छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली गई। उसके बाद छात्रा को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नगर के एक मोहल्ले के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

कार्रवाई के डर से मंदिर में ले जाकर छात्र ने छात्रा के साथ शादी रचा ली, आरोप यह भी है कि इसके बाद छात्र के जीजा ने भी छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके कुछ दिन बाद से छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। छात्रा ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Leave a Reply