हल्दवानी में दुर्घटना में जान गँवाने वाले सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे को अधिकारी बेटियों ने दी मुखाग्नि

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 फरवरी 2026 (Daughters Cremated Father)। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे (Suresh Chandra Pandey) (69) का सोमवार को रानीबाग (Ranibagh) स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी बेटियों ने परंपरा से आगे बढ़ते हुए मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की, जिसने उपस्थित लोगों को भावनात्मक रूप से स्पर्श किया।

दुर्घटना के बाद शोक की लहर

Daughters Cremated Fatherउल्लेखनीय है कि रविवार को पनचक्की रोड (Panchakki Road) पर अपने परिचित की अंत्येष्टि से लौटते समय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे एक वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

सोमवार को रानीबाग श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दोनों बेटियां आतिशी पांडे (Atishi Pandey) और काव्या पांडे (Kavya Pandey) ने पिता को मुखाग्नि दी और पिंडदान सहित समस्त धार्मिक क्रियाएं स्वयं सम्पन्न कीं।

शिक्षाजगत में रही पहचान

प्राप्त जानकारी के औंसर स्वर्गीय पांडे पंतनगर विश्वविद्यालय (Pantnagar University) में सांख्यिकी अधिकारी (Statistics Officer) पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी अभियंता (Engineer) है जबकि दूसरी गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (Quality Control Department) में अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

कूटा ने जताया शोक

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा (KUTA) ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी (Prof Lalit Tiwari), पूर्व निदेशक डॉ. जगदीश दुर्गापाल (Dr Jagdish Durgapal), एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी (Dr BS Kalakoti), डॉ. एसएस सामंत (Dr SS Samant), ज्योति कांडपाल (Jyoti Kandpal) और डॉ. मीना पांडे (Dr Meena Pandey) सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सड़क सुरक्षा पर उठे प्रश्न

शोक व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई। इन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य चल रहे हों, वहां आवश्यकतानुसार मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर कार्य पूरा किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह घटना केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था और निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। क्या समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के शुरुआती रुझान, राकेश गुप्ता आगे, डीके शर्मा दूसरे स्थान पर

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
Tags (Daughters Cremated Father) :

Daughters Cremated Father, Haldwani Road Accident News, Suresh Chandra Pandey Last Rites, Uttarakhand Road Safety Concern, Panchakki Road Accident Case, KUTA Condolence Nainital News, Retired Officer Accident Uttarakhand, Ranibagh Cremation News Haldwani, Road Construction Safety India, Nainital District Latest News, Traffic Safety Awareness Uttarakhand,  Traffic Safety Awareness Uttarakhand, #RoadSafetyIndia #HaldwaniNews #UttarakhandSafety #PublicSafetyPolicy #UrbanInfrastructure #RoadSafetyIndia #HaldwaniNews #UttarakhandSafety #PublicSafetyPolicy #UrbanInfrastructure #RoadSafetyIndia #HaldwaniNews #UttarakhandSafety #PublicSafetyPolicy #UrbanInfrastructure

Leave a Reply