डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मार्च 2026 (Nainital-Controversy During Holi)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद नैनीताल (Nainital) के मुख्यालय में होली के दौरान तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र के धोबीघाट (Dhobighat) में कपड़े धोने की मशीन हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ते-बढ़ते तनावपूर्ण स्थिति तक पहुंच गया। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। पुलिस ने माहौल खराब करने और हुड़दंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल के धोबीघाट क्षेत्र में स्थानीय लोग जब होलिका दहन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक धोबी की कपड़े धोने की मशीन को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों ने इसे उस स्थान से हटाने की मांग की, लेकिन धोबी के माना करने पर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मशीन हटवा दी।
बताया गया कि इसके अगली सुबह धोबी ने मशीन को पुनः उसी स्थान पर रख दिया, जिससे एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, और विवाद बढ़ते-बढ़ते सांप्रदायिक तनाव का रूप लेने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर हालात नियंत्रित किए।
तल्लीताल कोतवाली के उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि माहौल बिगाड़ने और हुड़दंग करने के आरोप में धोबीघाट निवासी मोहम्मद रफी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita – BNSS) की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
होली के मद्देनजर पुलिस सतर्क
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने होली में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
मल्लीताल बाजार में सत्यापन अभियान
इसी क्रम में मल्लीताल (Mallital) बाजार क्षेत्र में पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों की जांच की गई। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पांच से अधिक लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
मल्लीताल कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। आगामी दिनों में भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रह रहे किरायेदारों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, ताकि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Controversy During Holi) :
Nainital-Controversy During Holi, Nainital Holika Dahan Dispute Case, Tallital Dhobighat Communal Tension Update, Mallital Police Verification Drive News, BNSS Section 172 Arrest Nainital Incident, Uttarakhand Police Flag March Holi 2026, Tenant Verification Campaign Nainital Market, Law And Order Management Festival Season, Community Dispute Control Uttarakhand Police, Tallital Local Dispute Investigation, Nainital Administration Holi Security Measures, #NainitalNews #LawAndOrder #HoliSecurity #PoliceVerification #CommunityHarmony
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
