रामनगर ग्रामोत्थान रीप कर्मी पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के आदेश; सिपाहीधारा में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 मई 2026 (Nainital Action-Apda News 5 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद नैनीताल (Nainital) में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अरविन्द कुमार पांडे ने विकास खंड रामनगर (Ramnagar) में तैनात एक कार्मिक के विरुद्ध जांच के कड़े आदेश दिए हैं। वहीं, नैनीताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाई गई है।

रामनगर: उमेश भट्ट के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू

रामनगर विकास खंड के ग्रामोत्थान रीप (REAP) में तैनात कार्मिक उमेेश भट्ट के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे ने जांच समिति गठित कर दी है। शिकायतकर्ता शीतल बिष्ट द्वारा उमेश भट्ट पर वित्तीय अनियमितता (Financial Irregularity), मानसिक उत्पीड़न, गलत आरोप लगाने तथा नियमों के विरुद्ध कार्य करने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी (DDO) और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या (Report) प्रस्तुत करें, ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

(Nainital Action-Apda News 5 May 2026)

सिपाहीधारा में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, क्षेत्रवासी आंदोलनरत

नैनीताल। नगर के बलियानाला क्षेत्र से सटे सिपाहीधारा में पहाड़ी खिसकने का खतरा बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार रात्रि एक विशाल बोल्डर गिरकर सड़क किनारे खड़ी कार पर आ गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मंगलवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और स्थानीय लोग प्रशासन के विरुद्ध सड़क पर उतरकर आंदोलन करने लगे।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से पहाड़ी में दरारें और भूस्खलन का खतरा होने की सूचना प्रशासन को दी जाती रही, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र के तीन से चार परिवारों के 20 से अधिक लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर छोड़कर गुफा महादेव मंदिर में शरण लेने को विवश हुए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कृष्णापुर वार्ड की बड़ी आबादी इस संवेदनशील पहाड़ी के नीचे निवास करती है, जिससे खतरा लगातार बना हुआ है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिरने से दो वाहन चकनाचूर; अधिकारी पर लापरवाही को लेकर कार्रवाई, 3 करोड़ की सीटी स्कैन बनी सफेद हाथी, मानदेय वृद्धि हेतु प्रदर्शन, भाजपा की जीत पर मिष्ठान वितरण व ओलों से कृषि-बागवानी चौपट

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में भी इसी स्थान पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तथा वर्ष 2018 के भूकंप के बाद पहाड़ी में दरारें और गहरी हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुमित मालवाल ने बताया कि गिरा हुआ बोल्डर हटाया जा चुका है, लेकिन ऊपर का हिस्सा अभी भी ढीला है, जिसे सुरक्षित करना चुनौतीपूर्ण है।

क्षेत्र का पुनः सर्वे कराया जा रहा है और संवेदनशील हिस्सों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वहीं उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सिंचाई विभाग, नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर भेजी गई। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बोल्डर हटाने व अन्य सुरक्षात्मक कार्य लगभग 10 दिनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे।

नैनीताल: सिंपाईधारा के 9 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत किट

नैनीताल नगर के सिपाहीधारा-कृष्णापुर (Sipahidhara Krishnapur) क्षेत्र में एक विशाल पत्थर के गिरने से आई आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की सहायता हेतु उप जिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खलिक के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के कुल 9 प्रभावित परिवारों हेतु राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

राहत किट में शामिल सामग्री: प्रत्येक प्रभावित परिवार को वितरित की जा रही किट में निम्नलिखित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है:

  • 7 किलो चावल और 7 किलो आटा

  • 1 किलो मिक्स दाल और 1 किलो सरसों का तेल

  • 5 किलो आलू, 1 किलो टमाटर, नमक एवं विभिन्न मसाले

भोजन एवं ईंधन की व्यवस्था: प्रशासन द्वारा केवल कच्चा राशन ही नहीं, बल्कि प्रभावितों के भोजन हेतु गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की भी व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार प्रातः ही 45 प्रभावित व्यक्तियों के लिए जलपान और नाश्ते का प्रबंध किया गया था। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले परिवारों में मोहन सिजवाली, पान सिंह भाकुनी, ललित परिहार, दीपेश भट्ट, राजेश सोनकर, ललित जोशी, पंकज जोशी, कुन्दन बिष्ट और जगदीश बिष्ट के परिवार सम्मिलित हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रानीखेत में तीन दिन से लापता पुलिस आरक्षी का क्षत-विक्षत शव खाई में मिला, वन्य जीवों द्वारा शरीर को नोचने की आशंका

प्रशासन की इस मुस्तैदी से प्रभावित परिवारों को आपदा की इस घड़ी में तात्कालिक संबल प्राप्त हुआ है।

इस समाचार और प्रशासनिक कार्यवाही को लेकर आपकी क्या राय है? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Action-Apda News 5 May 2026) :

Nainital Action-Apda News 5 May 2026, Uttarakhand News, Ramnagar REAP Case, CDO Nainital Investigation, Disaster Relief Nainital, Simpaidhara Krishnapur Crisis, Umesh Bhatt Investigation, SDM Nawajish Khalik, Food Relief Kit Uttarakhand, Financial Irregularity Case, Nainital Administration Update, Investigation Against REAP Employee Umesh Bhatt In Ramnagar, Financial Irregularity Charges In Gramothan REAP Uttarakhand, Disaster Relief Material Distribution In Simpaidhara Krishnapur Nainital,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती की दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियों का अभ्यर्थियों को रहेगा इंतजार

CDO Arvind Kumar Pandey Orders Probe In Ramnagar Block, List Of Relief Material Provided To Disaster Victims In Nainital, SDM Nainital Direction On Post Disaster Management, Complaint Against Government Employee For Mental Harassment Nainital, Joint Investigation Committee For REAP Financial Scams, Emergency Food Supply By Regional Food Officer Nainital, Gas Cylinder Distribution For Disaster Hit Families Uttarakhand, #Nainital #Ramnagar #UttarakhandNews #AdministrativeAction #DisasterRelief #Justice #REAP #NainitalPolice #SocialWelfare #HaldwaniNews

Leave a Reply