नैनीताल में ईद की नमाज पर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बदला घटनाक्रम
नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मई 2026 (Eid-ul-Zuha prayers at DSA Ground)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में ईद-उल-जुहा (Eid-ul-Zuha) की नमाज इस बार केवल धार्मिक आयोजन नहीं रही, बल्कि प्रशासनिक निर्णय, न्यायिक हस्तक्षेप और देर रात तक चली कानूनी गतिविधियों के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गयी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) की एकलपीठ के आदेश के बाद मल्लीताल (Mallital) स्थित डीएसए मैदान (DSA Ground) में हजारों लोगों ने नमाज अता की। वहीं राज्य सरकार की ओर से आदेश के विरुद्ध विशेष अपील दायर किये जाने की चर्चा के बीच देर रात उच्च न्यायालय परिसर में भी गहमागहमी बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को डीएसए मैदान में पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अता की गयी। मौके पर नैनीताल के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नमाज के दौरान कौम और मुल्क में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी गयी। इस बार पूर्व वर्षों की तुलना में नमाजियों की संख्या कुछ कम बतायी गयी।
अनुमति निरस्त होने से उच्च न्यायालय तक पहुंचा मामला
जानकारी के अनुसार 26 मई को डीएसए महासचिव ने परंपरागत रूप से डीएसए मैदान में ईद की नमाज की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में नियमों की जानकारी न होने का कारण बताते हुए अनुमति निरस्त कर दी गयी। इसके बाद मामला 27 मई को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की एकलपीठ के समक्ष पहुंचा। न्यायालय ने प्रशासन के अनुमति निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए मैदान में नमाज की अनुमति प्रदान की। इसी आदेश के आधार पर गुरुवार को डीएसए मैदान में नमाज अता की गयी।
तल्लीताल में भी पढ़ी गई नमाज
बताया गया है कि नमाज के दौरान तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र से मल्लीताल की ओर आने वाले कुछ लोगों को तल्लीताल मस्जिद में ही नमाज अता करने के लिए कहा गया। बताया गया कि तल्लीताल मस्जिद के इमाम पहले ही मल्लीताल में नमाज अता करा चुके थे, जिसके बाद छोटी मस्जिद में अलग व्यवस्था की गयी। कुछ लोगों ने कहा कि पहली बार उन्हें निर्धारित स्थान तक जाने से रोका गया। इससे स्थानीय स्तर पर चर्चा भी बनी रही।
देर रात उच्च न्यायालय परिसर में बनी रही हलचल
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष बुधवार देर रात सामने आया। मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता सोहेल अहमद सिद्दीकी (Sohail Ahmad Siddiqui) के अनुसार रात्रि लगभग 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि राज्य सरकार ने एकलपीठ के आदेश के विरुद्ध विशेष अपील दायर की है। इसके बाद वे अन्य लोगों के साथ उच्च न्यायालय पहुंचे। उन्हें लगभग 10:40 बजे विशेष अपील से संबंधित नोटिस की प्रति उपलब्ध करायी गयी। अधिवक्ता के अनुसार वे रात्रि लगभग 12:40 बजे तक उच्च न्यायालय परिसर में मौजूद रहे, लेकिन देर रात कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण एकलपीठ का आदेश प्रभावी बना रहा।
सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर पहले भी रहे निर्देश
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर पूर्व में सख्त निर्देश दिये थे। इसके बाद प्रशासन ने डीएसए मैदान में नमाज की अनुमति देने से इनकार किया था। बाद में यह मामला प्रशासनिक निर्णय और धार्मिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन के प्रश्न के रूप में भी देखा गया। अब इस पूरे प्रकरण ने प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों के उपयोग, प्रशासनिक अधिकारों और न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर नई चर्चा प्रारंभ कर दी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Eid-ul-Zuha prayers at DSA Ground) :
Eid-ul-Zuha prayers at DSA Ground, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Legal News, High Court News, Eid Ul Juha News, DSA Ground Nainital, Uttarakhand High Court News, Pushkar Singh Dhami News, Religious Gathering News, Administration News, Public Place Permission News, Nainital Eid Prayer High Court Order, DSA Ground Eid Namaz Permission Case, Uttarakhand High Court Religious Activity Order, Nainital Administration Eid Prayer Dispute, Public Ground Religious Event Legal Issue, Uttarakhand Government Special Appeal News, Nainital DSA Ground Controversy Update, Legal Dispute Over Eid Prayer Uttarakhand, High Court Stay Order On Namaz Permission, Nainital Public Place Religious Activity Rules, #Nainital #Uttarakhand #HighCourt #EidUlJuha #DSAGround #NainitalNews #LegalNews #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।