ब्रेकिंग समाचार : नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जनपदों में कल विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 सितंबर 2026 (Schools-Anganwadi Will Remain Closed)। नैनीताल (Nainital) व ऊधमसिंह नगर जनपदों में भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। शिक्षकों, प्रधानाचार्य व अन्य कर्मियों के लिये भी अवकाश रहेगा।

May be an image of textभारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने नैनीताल सहित 5 जिलों में अतिवृष्टि-भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के इस अलर्ट को देखते हुए नैनीताल के DM ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अन्य जनपदों के अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह स्कूल जाने से पहले अपने जिले के आपदा प्रबंधन कार्यालय के आधिकारिक नोटिस या अपने स्कूल के ग्रुप/प्रशासन से स्थानीय अवकाश की पुष्टि जरूर कर लें।

मौसम विभाग ने Schools-Anganwadi Will Remain Closed (Schools Closed On 24th) (Nainital News Today 4 Sept 2025 Navin Samachar) Holiday Declared in Schools of Nainital District (Fake Holiday Order for Nainital Viral-3Jilon men, 2 Days holiday will in Uttarakhand for Election Holiday declared in Nainital district on Wednessdayजिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (District Disaster Management Authority) के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने 6 सितंबर को जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर यह आदेश जारी किया। वर्तमान में जनपद के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का जोखिम भी बढ़ गया है। ऐसे मौसम में विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री, 150 करोड़ के पास पहुंची फिल्म, सिंघम, धुरंधर-2, छावा के भी कई रिकॉर्ड तोड़े...

लगातार वर्षा और भूस्खलन की आशंका के बीच एहतियाती निर्णय

जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि 7 सितंबर को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य पूर्णतः स्थगित रहेगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अनावश्यक आवाजाही को कम करना है।

May be an image of textजिलाधिकारी ने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (District Programme Officer) को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी स्तर पर आदेश की अवहेलना अथवा लापरवाही पायी गयी तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, बाकी जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिनमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से भी अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के समीप नहीं जाने तथा स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी परामर्श का पालन करने की अपील की है। यदि मौसम की स्थिति में परिवर्तन होता है तो प्रशासन की ओर से आगे भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा सकते हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 'सतझड़' के बाद निकली धूप, जिले के 18 मार्ग अब भी बंद, अल्मोड़ा NH पर दो दिन आवागमन प्रतिबंधित, कृष्णापुर के liye सड़क की मांग, लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की गेट मीटिंग, खेल, लोक अदालत और प्रशानिक समाचार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Schools-Anganwadi Will Remain Closed) :

Schools-Anganwadi Will Remain Closed, Uttarakhand News, Nainital News, Weather Alert, Orange Alert, Rain Alert, School Holiday, Anganwadi Holiday, IMD Weather Forecast, Nainital District Administration, Disaster Management, Heavy Rainfall Uttarakhand, Landslide Alert, Lalit Mohan Rayal, School Closure Uttarakhand, Education News, Nainital Orange Alert July 9, IMD Heavy Rain Warning Nainital, Nainital School Holiday Due To Rain, Uttarakhand Weather Alert For Students, District Magistrate Nainital School Closure, Disaster Preparedness Uttarakhand Schools, Heavy Rain Safety Advisory Nainital, #Uttarakhand #Nainital #WeatherAlert #OrangeAlert #SchoolHoliday #HeavyRain #RainAlert #IMD #DisasterManagement #Anganwadi #EducationNews #NavinSamachar

Leave a Reply