WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

घर छोड़ भागी 9वीं की छात्रा के मिलने पर खुला पिता का घिनौना सच, अभियोग दर्ज, गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 14 जुलाई 2026 (Fathers Heinous Act Revealed For Girl)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में घर से लापता हुई 9वीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की काउंसलिंग के दौरान ऐसा कारण सामने आया, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee-CWC) की काउंसलिंग में किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके पिता उसके साथ अनुचित व्यवहार करते थे। इसके बाद पुलिस ने पिता के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

घर से लापता होने पर सक्रिय हुई चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस

Fathers Heinous Act Revealed For Girlपिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी जून माह में अचानक घर से लापता हो गयी थी। परिजनों की सूचना पर जिला बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन सक्रिय हुई। समिति ने मामले को पुलिस को सौंपते हुए किशोरी की शीघ्र खोज के निर्देश दिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनी झील किनारे शराब पीने को लेकर मारपीट, स्नान कर रहे युवकों पर कार्रवाई, तल्लीताल में 27 वाहनों के चालान, टैक्सी बाइकों की जांच व पानी की बर्बादी

पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी को घर से कुछ दूरी पर सकुशल खोज लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रखकर विधिक प्रक्रिया के अनुरूप काउंसलिंग करायी गयी।

काउंसलिंग में बतायी घर छोड़ने की वजह

काउंसलिंग के दौरान किशोरी भावुक हो गयी और उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसके साथ अनुचित व्यवहार करते थे। उसने बताया कि इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी और घर छोड़कर चली गयी।

पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ उसकी मां से भी पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद मामले को गंभीर मानते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की गयी।

पिता गिरफ्तार, पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई

उप निरीक्षक प्रियंका मौनी ने बताया कि किशोरी की शिकायत के आधार पर पिता के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बताया गया कि पीड़ित किशोरी पिथौरागढ़ के एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा की विद्यार्थी है। परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद का निवासी है और वर्तमान में पिथौरागढ़ में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है।

किशोरी को मिला जिला बाल कल्याण समिति का संरक्षण

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि किशोरी को फिलहाल समिति के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है। उसकी शिक्षा और सुरक्षित आवास की स्थायी व्यवस्था के लिए विभिन्न संस्थाओं से समन्वय किया जा रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद महिला चिकित्सक का पीछा करते हुए चिकित्सालय पहुँच गया आजम, शिकायत पर अभियोग दर्ज

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी बालक या बालिका के साथ किसी प्रकार के दुर्व्यवहार की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जा सके।


हरिद्वार में लापता मां-बेटी प्रकरण में पति सहित पांच के विरुद्ध अभियोग

इधर हरिद्वार (Haridwar) जनपद के बहादराबाद (Bahadrabad) थाना क्षेत्र में एक वर्षीय पुत्री सहित लापता विवाहिता के प्रकरण में नया मोड़ आया है। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर तथा दो ननदों सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि विवाहिता और उसकी पुत्री को गंगनहर में धक्का दिया गया हो। पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में खोज अभियान चला रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Fathers Heinous Act Revealed For Girl) :

Fathers Heinous Act Revealed For Girl, Pithoragarh News, Uttarakhand News, POCSO Act, Child Welfare Committee, Child Helpline 1098, Minor Girl News, Crime News Uttarakhand, Haridwar News, Bahadrabad News, Dowry Harassment, Women Safety, Child Protection, Pithoragarh Police, Uttarakhand Latest News, Navin Samachar, #Pithoragarh #Uttarakhand #POCSO #ChildProtection #WomenSafety #Haridwar #CrimeNews #ChildHelpline1098 #NavinSamachar

Leave a Reply