नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अगस्त 2026 (Special Traffic Plan for 15-16 August)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) और इसके अगले दिन रविवार के अवकाश पर कैंची धाम (Kainchi Dham), भवाली (Bhowali) और भीमताल (Bhimtal) में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान (Traffic and Diversion Plan) लागू किया है।
15 और 16 अगस्त को सुबह 6 से रात 8 बजे तक बाहरी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था रहेगी, जबकि सप्ताहांत में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath T.C.) ने पूरे जनपद में सुरक्षा बढ़ाते हुए प्रमुख बैरियरों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और परिवहन केंद्रों पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं।
कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग-शटल से लेकर सुरक्षा जांच तक विशेष व्यवस्था
बाहरी जनपदों और राज्यों से निजी वाहनों में भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग (Vikas Bhawan Parking) में खड़े कराये जाएंगे। यहां से यात्रियों को स्थानीय शटल सेवा (Shuttle Service) के माध्यम से भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा।
इसी तरह गेठिया (Gethia)-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले बाहरी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग (Bhowali Sanatorium Parking) में खड़ा कराया जाएगा। यहां से भी श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
ऐसे जाना होगा
यातायात योजना के अनुसार अल्मोड़ा (Almora) और रानीखेत (Ranikhet) की ओर से हल्द्वानी (Haldwani) जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब (Quarab) और खैरना (Khairna) से डायवर्ट कर रामगढ़ (Ramgarh)-मुक्तेश्वर (Mukteshwar) होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहा से पीछे रोका जा सकता है अथवा रामगढ़ और खुटानी (Khutani) मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चारपहिया वाहन रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले चारपहिया वाहनों को क्वारब-नथुवाखान (Nathuakhan)-रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। सप्ताहांत में टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं, वाहन स्वामियों और चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि कैंची धाम, भवाली और भीमताल में यातायात का अतिरिक्त दबाव न बढ़े।
इन नौ प्रमुख बैरियरों पर होगी सघन जांच
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
इसके तहत हल्द्वानी थाना क्षेत्र के टांडा बैरियर, चोरगलिया (Chorgalia) के एमवीआईआर बैरियर, लालकुआं (Lalkuan) के सुभाषनगर बैरियर, कालाढूंगी (Kaladhungi) के गड़प्पू बैरियर, रामनगर (Ramnagar) के हल्दुवा और मोहन बैरियर, मुक्तेश्वर के धानाचूली (Dhanachuli) बैरियर तथा भवाली थाना क्षेत्र के क्वारब और खैरना बैरियर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इनके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में स्थापित बैरियरों पर भी वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जाएगी।
थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के साथ सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन (Railway Station), बस स्टेशन (Bus Station), टैक्सी स्टैंड (Taxi Stand), बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
संवेदनशील स्थानों, रेलवे एवं बस स्टेशनों, महत्वपूर्ण संस्थानों और बाजारों में बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad-BDS) और श्वान दल (Dog Squad) के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की जांच की जाएगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया सेल (Social Media Cell) को ऑनलाइन प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी सूचना प्रसारित कर माहौल प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए यातायात निरीक्षक और सीपीयू (City Patrol Unit-CPU) के माध्यम से प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस इकाई को देने और स्वतंत्रता दिवस के साथ सप्ताहांत में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से निर्धारित यातायात योजना का पालन कर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Special Traffic Plan for 15-16 August) :
Special Traffic Plan for 15-16 August, Kainchi Dham Traffic Plan, Kainchi Dham Diversion Plan, Independence Day Nainital Security, Nainital Police, Kainchi Dham Weekend Traffic, Bhowali Traffic Plan, Bhimtal Traffic Diversion, Nainital Independence Day 2026, Kainchi Dham Shuttle Service, Nainital Police Checking, Dr Manjunath TC, Uttarakhand Traffic News, Kainchi Dham Parking, Nainital Security Alert, Uttarakhand News,Kainchi Dham traffic diversion plan 15 16 August 2026, Kainchi Dham Independence Day weekend traffic plan, taxi and two wheeler restriction Kainchi Dham,
Kainchi Dham parking and shuttle service August 2026, Bhimtal Vikas Bhawan parking Kainchi Dham shuttle, Bhowali Sanatorium parking Kainchi Dham, Nainital district Independence Day security arrangements, Nainital police checking on Independence Day 2026, Haldwani Almora Ranikhet heavy vehicle diversion plan, Kainchi Dham weekend travel advisory, Nainital police security plan 15 August 2026, Kainchi Dham Bhowali Bhimtal traffic latest news, Uttarakhand Independence Day security arrangements,#KainchiDham #Nainital #Uttarakhand #IndependenceDay #Bhowali #Bhimtal #Haldwani #TrafficPlan #TrafficDiversion #NainitalPolice #KainchiDhamTraffic #UttarakhandNews #NainitalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।