नवीन समाचार, नैनीताल, 5 सितंबर 2026 (Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के रामनगर (Ramnagar) क्षेत्र के छोई (Chhoi) निवासी 25 वर्षीय युवक सूरज चन्द्र आर्या (Suraj Chandra Arya) गाजियाबाद (Ghaziabad) से 24 अगस्त से लापता है। वह घर के निर्माण के सिलसिले में गाजियाबाद स्थित अपने घर आया हुआ था और 24 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे दो-तीन दिन में वापस आने की बात कहकर बिना मोबाइल फोन के घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस (Police) में 30 अगस्त को उसकी गुमशुदगी (Missing Report) दर्ज कराई है और गाजियाबाद के साथ हरिद्वार (Haridwar), ऋषिकेश (Rishikesh) सहित अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों के अनुसार वर्तमान में आकाश नगर गाजियाबाद में रहने वाले गोविंद चंद्र आर्या का पुत्र सूरज चन्द्र आर्या पुत्र नोएडा (Noida) की एक निजी कंपनी (Private Company) में नौकरी करता है और वहीं पीजी (PG) में रहता है। इन दिनों वह घर के निर्माण के सिलसिले में गाजियाबाद आया हुआ था। 24 अगस्त को घर से निकलने के बाद उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
ऐसे लापता हुआ युवक
परिजनों के अनुसार सूरज 24 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह दो-तीन दिन में वापस आ जाएगा। वह अपने साथ मोबाइल फोन आदि नहीं ले गया था। सूरज पहले भी बिना फोन लिए दो-तीन दिन के लिए इसी तरह चला जाता था और वापस लौट आता था। इस कारण शुरुआत में परिजनों को अधिक चिंता नहीं हुई, लेकिन इस बार कई दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में सूचना दी।
गाजियाबाद पुलिस में 30 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस (Police) और परिजन गाजियाबाद के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं।
धार्मिक प्रवृत्ति और सरल स्वभाव का है सूरज
परिजनों के अनुसार सूरज धार्मिक प्रवृत्ति (Religious Nature) का और सरल स्वभाव का युवक है। वह अविवाहित (Unmarried) है। उसकी लंबाई करीब पांच फीट छह इंच तथा रंग साफ-गेहुवा बताया गया है।
सूरज के ताऊ देवेंद्र कुमार आर्या कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में कार्यरत हैं। उन्होंने भी आम लोगों से अपील की है कि यदि सूरज कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।
जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
सूरज चन्द्र आर्या के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 9891356879, 6207679717 और 8510969514 नंबरों पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर उसे तत्काल परिवार अथवा पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि उसकी तलाश में मदद मिल सके और उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing) :
Chhoi-Nainital-Ghaziabad Youth Missing, Uttarakhand News, Nainital News, Ramnagar News, Chhoi Missing Youth, Suraj Chandra Arya Missing, Ghaziabad Missing Person, Nainital Missing Youth, Ramnagar Chhoi Youth Missing, Ghaziabad Police Missing Report, Uttarakhand Missing Person, Haridwar Missing Person Search, Rishikesh Missing Person Search, Uttarakhand News, Nainital News, Ramnagar News, Chhoi News, Suraj Chandra Arya, Suraj Arya, Missing Youth, Missing Person, Missing Case, Ghaziabad Missing Person, Ghaziabad Police, Noida News, Haridwar News, Rishikesh News, Uttarakhand Crime News, Nainital Latest News, Ramnagar Latest News, #Uttarakhand #Nainital #Ramnagar #Chhoi #SurajChandraArya #SurajArya #MissingYouth #MissingPerson #MissingCase #Ghaziabad #GhaziabadPolice #Noida #Haridwar #Rishikesh #UttarakhandNews #NainitalNews #RamnagarNews #LatestNews #NaveenSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
