भारी बारिश से भीमताल में बढ़ा खतरा, कलसा नदी के कटाव से कई मकान जद में
नवीन समाचार, नैनीताल, 5 सितंबर 2026 (Nainital-Heavy Rain-Contaminated Water)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के भीमताल (Bhimtal) विकासखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने मलुवाताल (Maluwatal), जंगलियागांव (Jungaliyagaon) और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मलुवाताल में कलसा नदी (Kalsa River) के तेज बहाव और पहाड़ी दरकने से भारी मलबा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि नदी के कटाव से कई मकानों पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है और प्राथमिक विद्यालय मलुवाताल में अस्थायी राहत शिविर बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की रिपोर्ट में मलुवाताल के कुना तोक में जीवन चंद्र के मकान के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से भारी मलबा आबादी में पहुंचने की जानकारी दी गयी है। मलबे और नदी के कटाव की चपेट में आने से शेर सिंह और दलीप सिंह के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं। कलसा नदी के तेज कटाव के कारण मलुवाताल में लगभग आठ से 10 मकानों पर खतरा बना हुआ है। प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में भेजकर उनके लिए राशन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
खंड विकास अधिकारी (Block Development Officer) हर्षित गर्ग (Harshit Garg) के नेतृत्व में प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने मलुवाताल के साथ जंगलियागांव, पांडेगांव (Pandegaon) और हरिनगर (Harinagar) का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला (Laxman Gangola), ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी, कानूनगो और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी-नालों तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
इधर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट (Dr. Harish Singh Bisht) ने पांडेगांव और जंगलियागांव के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखने की अपील की। जंगलियागांव के मालगांव तोक में भी भारी बारिश से मान सिंह पुत्र कुंवर सिंह के पुश्तैनी आवासीय मकान का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल (Radha Kulyal) ने इसकी सूचना राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी है। प्रभावित परिवार से मकान से घरेलू सामान सुरक्षित निकालने को कहा गया है।
ज्योलीकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी
भीमताल विकासखंड के ज्योलीकोट (Jyolikote) क्षेत्र में जल जनित रोगों की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief Medical Officer) डॉ. रश्मि पंत (Dr. Rashmi Pant) के निर्देश पर शनिवार को बल्दियाखान (Baldiyakhan) और बेलुवाखान (Beluwakhan) में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये। शिविरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी, आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गयीं और जल जनित रोगों से बचाव तथा स्वच्छता संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट में 68, बल्दियाखान में 20 और बेलुवाखान में 21 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट को शाम पांच बजे तक खुला रखने की व्यवस्था भी की गयी है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच, आवश्यक प्रयोगशाला जांच और दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में चार अतिरिक्त बिस्तर भी बढ़ाये गये हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले लोगों को उपचार और भर्ती की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। लगातार बारिश के बीच जल जनित रोगों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दूषित पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
मल्ला रामगढ़ (Malla Ramgarh) क्षेत्र में भी बरसात के दौरान जल स्रोतों से आने वाले पानी में मिट्टी, गंदगी और अन्य अशुद्धियां मिलने की शिकायत सामने आयी है। दूषित पेयजल से बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर क्षेत्र के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल संस्थान (Jal Sansthan) के रामगढ़ (Ramgarh) के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि पूर्व में ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों के बीमार होने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में पेयजल की स्वच्छता और गुणवत्ता की समय रहते जांच कराने की मांग की गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर जांच और आवश्यक कार्रवाई से बीमारी या संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सकता है।
ज्ञापन में जल संस्थान से मल्ला रामगढ़ के जल स्रोतों और पेयजल लाइनों की तत्काल जांच एवं सफाई कराने, पानी के नमूने लेकर उनकी स्वच्छता और गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच कराने तथा जांच में अशुद्धि या संक्रमण मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी। इस दौरान नवाब हुसैन (Nawab Hussain), सनी (Sunny), रेखा जोशी (Rekha Joshi), अजय पांडे (Ajay Pandey), कन्नू लाल (Kannu Lal) और राम लाल (Ram Lal) मौजूद रहे।
जिले में अभी भी डेढ़ दर्जन सड़कें बंद
लगातार बारिश का असर नैनीताल जनपद की सड़क व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई मार्गों पर मलबा और भूस्खलन आने से यातायात बाधित हुआ है। पूर्व में जिला प्रशासन की रिपोर्ट में राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग और ग्रामीण मार्गों के बाधित होने के साथ बड़ी संख्या में भवनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गयी थी। प्रशासन और संबंधित विभाग बंद मार्गों को खोलने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम और बढ़ गया है। कलसा नदी के बढ़ते कटाव और पहाड़ी दरकने की घटनाओं ने मलुवाताल सहित आसपास के गांवों में विशेष चिंता बढ़ायी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ बंद सड़कों को शीघ्र खोलना और प्रभावित परिवारों के लिए राहत व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के सामने प्रमुख चुनौती है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Heavy Rain-Contaminated Water) :
Nainital-Heavy Rain-Contaminated Water, Uttarakhand News, Nainital News, Bhimtal News, Maluwatal Rain, Kalsa River Erosion, Uttarakhand Rain News, Nainital Disaster News, Landslide Uttarakhand, Jyolikote Health Camp, Waterborne Disease Nainital, Malla Ramgarh Water Crisis, Road Closure Nainital, Disaster Management Uttarakhand, Hindi News, Navin Samachar, #Nainital #Bhimtal #Uttarakhand #HeavyRain #Landslide #KalsaRiver #DisasterNews #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
