WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

कॉंग्रेस-भाजपा के वर्तमान-पूर्व विधायक में झड़प, समर्थकों ने वर्तमान विधायक को जड़ा थप्पड़, वर्तमान-पूर्व विधायक दोनों विधायक हिरासत में लिए गए

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

किच्छा नगर पालिका चुनाव में स्ट्रांग रूम पर बवाल, विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने का आरोप; दोनों नेता हिरासत में

नवीन समाचार, ऊधम सिंह नगर, 22 सितंबर 2026 (Kichchha-Clash Between Behad-Shukla,)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के किच्छा (Kichha) में नगर पालिका चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखने को लेकर वर्तमान कॉंग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई और विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के साथ आए एक समर्थक ने उन्हें थप्पड़ मारा। घटना के बाद दोनों पक्षों ने धरना दिया और पुलिस ने विधायक बेहड़ तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोनों को देर शाम छोड़ भी दिया गया।

Kichchha-Clash Between Behad-Shukla, किच्छा नगर पालिका चुनाव में बवाल, स्ट्रांग रूम विवाद के दौरान विधायक बेहड़  को जड़ा थप्पड़ - kichha municipal election brawl mla exmla detainedप्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए जा रहे पर्दे और तिरपाल को लेकर शुरू हुआ। विधायक बेहड़ ने इनका विरोध करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। इसके बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई।

स्ट्रांग रूम में पर्दे लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

किच्छा नगर पालिका चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखी जा रही थीं। इसी दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह वहां पहुंचे।

विधायक बेहड़ ने स्ट्रांग रूम के सामने पर्दे लगाए जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पर्दे लगाए जाने से पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। इसको लेकर अधिकारियों और विधायक के बीच भी कहासुनी हुई।

कुछ देर बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते समर्थक भी आमने-सामने आ गए।

बेहड़ ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

किच्छा: स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर विधायक-पूर्व विधायक में संग्राम, बेहड़ का आरोप  मुझे थप्पड़ मारा, दोनों हिरासत में | Devbhoomi Dialogueविवाद के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मौजूद एक युवक द्वारा विधायक बेहड़ पर हाथ उठाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद मौके पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। 

विधायक बेहड़ ने बाद में कहा कि वह अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने गए थे और इसी दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समर्थकों के साथ पहुंचे। बेहड़ के अनुसार, उन्हें धक्का दिया गया और थप्पड़ मारा गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देने की बात कही।

दूसरी ओर, राजेश शुक्ला पक्ष की ओर से भी घटनाक्रम को लेकर अलग आरोप लगाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं। 

दोनों नेता हिरासत में, बेहड़ धरने के दौरान हुए बेहोश

घटना के विरोध में विधायक बेहड़ समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके जवाब में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने पहले राजेश शुक्ला को हिरासत में लेकर सिडकुल चौकी पहुंचाया। बाद में धरने पर बैठे विधायक बेहड़ को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर किच्छा कोतवाली पहुंचाया। इसी दौरान विधायक बेहड़ के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। दोनों नेताओं को देर शाम छोड़ दिया गया। 

मतदान के दौरान भी हुआ था विवाद

किच्छा नगर पालिका चुनाव में मतदान के दौरान भी कुछ स्थानों पर तनातनी की स्थिति बनी। रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और पुलिस अधिकारियों के बीच मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोपों को लेकर झड़प हुई थी।

विदित हो कि किच्छा नगर पालिका चुनाव में 52,240 से अधिक मतदाता हैं और अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह तथा भाजपा के संदीप अरोड़ा के बीच मुकाबला था।

इस चुनाव की मतगणना फिलहाल स्थगित है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उच्च न्यायालय में चल रहे मामले के कारण मतदान के बाद मतगणना को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने की जानकारी दी है। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में सरकारी जमीन पर बनी मजार पर रात्रि में चला बुलडोजर, नोटिस के दो सप्ताह बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Kichchha-Clash Between Behad-Shukla,) :

Kichchha-Clash Between Behad-Shukla, Kichha Nagar Palika Election, Kichha News, Udham Singh Nagar News, Tilak Raj Behad, Rajesh Shukla, Kichha Strong Room Controversy, Kichha Municipal Election 2026, Uttarakhand News, Kichha Election News, Tilak Raj Behad News, Rajesh Shukla News, Kichha Strong Room Clash, Kichha Election Dispute, Uttarakhand Political News, Kichha Municipal Election Violence, Kichha Voting News, Uttarakhand Latest News, Kichha Strong Room News, Kichha Election Counting, Uttarakhand Local Body Election, #KichhaNews #KichhaElection #UttarakhandNews #UdhamSinghNagar #TilakRajBehad #RajeshShukla #KichhaMunicipalElection #KichhaStrongRoom #UttarakhandPolitics #LocalBodyElection #KichhaElection2026 #ElectionNews #UttarakhandNews #LatestNews

Leave a Reply