कुमाऊं विवि में ग्रीष्मावकाश घोषित
नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2023। (Nainital News File 6 June 2023) कुमाऊं विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश घोषित हो गया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आगामी 21 जून से 30 जून तक 10 दिन का ग्रीष्मावकाश रहेगा। इसके अलावा नियमित प्राध्यापकों को 20 दिनों का प्रतिकर अवकाश भी दिया जाएगा। इसका उपभोग 30 जून 2024 तक किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई को खुलेगा।
कुमाऊं विवि ने किए परीक्षा परिणाम घोषित
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने मंगलवार को एमए अंग्रेजी व समाजशास्त्र के पहले, एमएससी पर्यावरण विज्ञान के पहले व तीसरे, एमफार्मा के सातवें तथा बीएससी वन विज्ञान विभाग के पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके तथा अपने परिसर व महाविद्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंडी लोक संस्कृति पर आधारित अंतरविद्यालयी समूह गान प्रतियोगिता बाल विद्या मंदिर ने जीती
नैनीताल। नगर के सीआरएसटी इंटर कालेज में एनटीएमसी व पहाड़ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे चंद्र लाल साह जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत मंगलवार को समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान सेंट मेरी कॉन्वेंट, तृतीय स्थान मोहन लाल साह बलिका इंटर कालेज तथा सांत्वना पुरस्कार अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधालय के प्रबंधक पद्मश्री अनूप साह, प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य अक्षोभ सिंह तथा एनटीएमसी के सचिव राजेश साह व योगेश साह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में भारतीय शहीद स्मारक विद्यापीठ निशांत, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, एलपीएस पब्लिक स्कूल, एसडेल, शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज, बिशप शॉ, सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट जोंस पब्लिक स्कूल, राजकीय बालक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मिडिल आदि के भी लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया।
वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, सेवानिवृत्त शिक्षक खुशाल बिष्ट व शारदा संघ संगीत विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना साह ने निर्णायक के रूप में योगदान किया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मनोज पांडे, हेमंत बिष्ट, कमलेश पांडे, राजेश कुमार, शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, राजेश लाल, तारा जोशी, गीता बिष्ट, ललित जीना, गणेश लोहनी, हिमांशु जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ. एसएस बिष्ट और अनुपम उपाध्याय ने किया। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- Big Breaking : हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव फिर खारिज, वन भूमि पर निर्माण को केंद्र की मंजूरी नहीं
- रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली की कंपनी के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
- 26 साल बाद ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ व लॉरेल रीथ के साथ बदलेगी उत्तराखण्ड की ‘मित्र पुलिस’ की पहचान, जानें बदलाव के अर्थ
- बागेश्वर में कक्षा 12 की छात्रा और हरियाणा में प्रेम विवाह करने वाली उत्तराखंड की 21 वर्षीय नवविवाहिता की मृत्यु, किराए के कमरे में मिले शव
- करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कार्मिकों को अवकाश, मूल सूची में नहीं था पर्व
- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पदों पर भी बदलाव
- नैनीताल में दो घटनाएं: अवैध पेड़ कटान रोकने पहुंचे वन विभाग के चौकीदार के सिर पर गिरी टहनी, सफाई कर रहे मजदूर को सांप ने काटा
- दो आईपीएस अधिकारियों की निचले पदों पर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, हमले के आरोपित नाबालिग किशोर की याचिका खारिज व बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में छह माह में ट्यूबवेल और जलाशय बनाने के निर्देश
- विपक्ष के हंगामे के बीच दो घंटे में निपटा धामी सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र, 10 विधेयक पारित; विधायक उमेश कुमार ने सौंपा इस्तीफा
- उत्तराखंड का बढ़कर हुआ ₹1.2 लाख करोड़ का, गैरसैंण में 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, किसानों से खरीद के लिए 1,100 करोड़
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
