मोबाइल फोटोग्राफी तथा चित्रकला प्रतियोगिया के परिणाम जारी (Results of competition)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Results of competition) नगर के सीआरएसटी इंटर कालेज में एनटीएमसी व पहाड़ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे चंद्र लाल साह जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित हुई मोबाइल फोटोग्राफी तथा चित्रकला प्रतियोगिया के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

मोबाइल फोटोग्राफी के कनिष्ठ वर्ग मे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के करन कुमार, शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज के फरहान खान व एलपीएस के अमन कोहली तथा सेंट मैरी कान्वेंट की साक्षी बिष्ट व सेंट जोसेफ कालेज के वीर साह एवं वरिष्ठ वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के यश पांडे, मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज की ज्योति फर्त्याल व भूमिका रावत तथा बिशप शॉ के कार्तिकेय शर्मा तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के दिव्यांशु भट्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये। प्रतियोगिता में वरिष्ठ छायाकार प्रदीप पांडे, मोहन सिंह वमनमोहन चिलवाल ने निर्णायक के रूप में योगदान दिया।

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग मेंएलपीएस के गर्व रस्तोगी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सौरभ महरा, सेंट मैरी की रिशिका गुप्ता तथा शडेल की अक्षा तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की रश्मि नयाल ने एवं वरिष्ठ वर्ग में सेंट मैरी की दिव्यांशी पाल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की कामाक्षी, एलपीएस के हिमांशु धौनी तथा एलपीएस के गर्वित कुमार व सेंट मेरी कान्वेंट की उन्नति तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये।

प्रतियोगिता में रुचि चौधरी, ईशा साह व रीना साह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की पेंटिंग विद्यालय के सभागार में लगाई गई है। अभिभावक तथा छात्र पेंटिग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply