नवीन समाचार, हल्द्वानी, 28 नवंबर 2024 (Haldwani- 22 year Youth dragged after Accident) । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक दिवाकर भट्ट का निधन हो गया, जबकि उनके मामा घायल हो गये। दोनों एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। मृतक बीए की पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके पिता एक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि घर में उनकी मां और एक छोटा भाई है।
टक्कर के बाद 40 मीटर तक घसीटा (Haldwani- 22 year Youth dragged after Accident)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना चोरगलिया बाजार के पास टूटी चक्की मोड़ पर हुई। दिवाकर भट्ट उर्फ दीपांश मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि उसके मामा हीरा बल्लभ भट्ट पीछे बैठे थे। दोनों एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी
टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से मामा दूर जा गिरे, लेकिन दिवाकर वाहन के बोनट में फंस गया और चालक उसे लगभग 40 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद चालक ने वाहन रोका और चाबी निकालकर घटनास्थल से फरार हो गया।
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था दिवाकर
विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर रोड निवासी दिवाकर अपनी नानी के घर, बीचपुर परगाईं चोरगलिया में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। दिवाकर के पिता एक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि घर में उनकी मां और एक छोटा भाई है।
चालक की तलाश जारी
घायल दिवाकर को तत्काल 108 आपातकालीन वाहन की सहायता से चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। (Haldwani- 22 year Youth dragged after Accident)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Haldwani- 22 year Youth dragged after Accident, Nainital News, Haldwani News, Chrgaliya News, Chorgaliya Accident, Accidental Death, Death of a 22 Year Young Youth)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
