34 यात्रियों की जान बचाकर चालक ने खुद का दे दिया बलिदान, चंपावत के बेनी राम का साहस बना मिसाल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, चंपावत, 3 जून 2026 (Driver Save 34 Passengers-Sacrifices)। चंपावत जनपद में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक बेनी राम थ्वाल ने अद्भुत साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 34 यात्रियों की जान बचा ली, लेकिन स्वयं अपनी जान गंवा बैठे। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती बस के अनियंत्रित होने के बाद चालक ने घबराने के बजाय बस को पहाड़ी से टकराकर रोकने का प्रयास किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्भाग्यवश इस दौरान वह स्वयं बस से नीचे गिर गए और बस के पहिए की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी। पूरे क्षेत्र में उनके साहस और बलिदान की चर्चा हो रही है।

Driver Save 34 Passengers-Sacrificesप्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में 34 यात्री सवार थे। लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर पाटन पुल के समीप ढलान वाले हिस्से में बस अचानक अनियंत्रित हो गयी। यात्रियों और परिचालक के अनुसार चालक को आशंका हो गयी थी कि वाहन में गंभीर तकनीकी खराबी आ गयी है और बस नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकराकर बचाई यात्रियों की जान

परिचालक और यात्रियों के अनुसार स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक बेनी राम थ्वाल ने तत्काल निर्णय लेते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। बस पहाड़ी से टकराने के बाद वापस सड़क की ओर आने लगी। इसी दौरान चालक ने एक बार फिर वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन अचानक चालक की ओर का दरवाजा खुल गया। इससे वह सीट से छिटककर सड़क पर जा गिरे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एक साल पहले हुआ था निकाह, नवविवाहिता ने घर में फंदे पर लटकी मिली; चार माह पहले दूल्हा बना युवक भी पेड़ से लटका मिला

बस का पहिया चढ़ने से मौके पर हुई मृत्यु

संतुलन बिगड़ने के कारण बस का अगला पहिया चालक बेनी राम के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी, लेकिन चालक की सूझबूझ के कारण बस में सवार अधिकांश लोग सुरक्षित बच गये।

दुर्घटना में केवल एक महिला यात्री घायल हुई, जिसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्वाला बडोली गांव में शोक की लहर

मृतक चालक बेनी राम थ्वाल चंपावत जनपद के स्वाला बडोली क्षेत्र के निवासी थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अंतिम क्षण तक अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और यात्रियों की सुरक्षा को अपनी जान से ऊपर रखा।

क्षेत्र के लोगों ने उन्हें एक साहसी और जिम्मेदार चालक बताते हुए उनके बलिदान को नमन किया है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रशासन और रोडवेज अधिकारी पहुंचे मौके पर

दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट थाना पुलिस, तहसील प्रशासन और परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार मोहिउद्दीन तथा रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक धीरज वर्मा ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

बस को हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलायी गयी। इसके बाद चालक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

तकनीकी खराबी की जांच करेगी परिवहन निगम

प्रारंभिक स्तर पर दुर्घटना के पीछे ब्रेक अथवा स्टीयरिंग यानी हैन्डल प्रणाली में खराबी की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बस की तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बिना कोचिंग उप शिक्षा अधिकारी बनीं नैनीताल की परवीन, दिल्ली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चमके चंदन

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार बस को डिपो ले जाकर विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गये बेनी राम

एक ओर जहां दुर्घटना ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया, वहीं दूसरी ओर बेनीराम थ्वाल का साहस और समर्पण 34 परिवारों के लिए जीवनदान बन गया। यात्रियों का कहना है कि यदि चालक ने समय रहते निर्णय न लिया होता तो परिणाम कहीं अधिक भयावह हो सकते थे। यदि बस सीधे खाई अथवा दूसरी दिशा में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

उत्तराखंड परिवहन निगम के इस चालक ने अपने अंतिम क्षणों में भी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका यह बलिदान लंबे समय तक याद किया जाएगा और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरक मिसाल के रूप में देखा जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की इनोवा अलकनंदा में गिरी, तीन की मौत, कई लोगों की तलाश जारी
Tags (Driver Save 34 Passengers-Sacrifices) :

Driver Save 34 Passengers-Sacrifices, Champawat News, Lohaghat News, Uttarakhand Roadways News, Road Accident News, Hero Driver News, Public Transport News, Uttarakhand News, Transport Corporation News, Passenger Safety News, Traffic News, Beniram Thwal Sacrifice Story, Roadways Driver Saved 34 Passengers, Lohaghat Bus Accident News, Uttarakhand Driver Heroism, Public Service Dedication Story, Road Safety Uttarakhand News, Transport Department News, Champawat Road Accident Update, Passenger Rescue Story India, Uttarakhand Inspirational News, #ChampawatNews #Lohaghat #UttarakhandRoadways #RoadAccident #HeroDriver #BeniramThwal #PassengerSafety #UttarakhandNews #Inspiration #RoadSafety #PublicService #BreakingNews #TransportNews #RealHero #Sacrifice

Leave a Reply