नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 31 मई 2026 (Nainital-Lady Disappears Dayara Bugyal)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जनपद स्थित प्रसिद्ध दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal) ट्रेक पर गई नैनीताल (Nainital) जनपद के ग्राम चिलकिया, रामनगर निवासी 24 वर्षीय युवती बबीता पांडे (Babita Pandey) पुत्री गोपाल पांडे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। तीन दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वन विभाग, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की संयुक्त टीम लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही है, जबकि घटना ने ट्रेकिंग समुदाय और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।
महिला ट्रेकर की तलाश तीसरे दिन भी जारी, परिजनों की चिंता बढ़ी
गंगोत्री क्षेत्र में लापता महिला ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल रहे खोज अभियान के बावजूद सफलता न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से उपलब्ध सभी संसाधनों के साथ खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और संभावित सभी क्षेत्रों में खोज की जा रही है।
इस बीच मनेरी कोतवाली ने लापता महिला के संबंध में इश्तिहार भी जारी किया है। पुलिस के अनुसार बबीता पांडे का कद लगभग पांच फीट, शरीर सामान्य इकहरा, रंग गेहुँआ तथा बाल काले-भूरे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बबीता पांडे के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो निकटतम पुलिस थाने अथवा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनेरी के मोबाइल नंबर 9411112863, जांच अधिकारी के मोबाइल नंबर 8193990347 अथवा परिजन हर्षित पांडे के मोबाइल नंबर 7465949032 पर तत्काल सूचना दें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता पांडे स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से दयारा बुग्याल ट्रेक पर 29 मई को आए ब्रोमाउंटेन्स एजेंसी के एक ट्रेकिंग दल के पांच सदस्यीय दल का हिस्सा थीं। ट्रेकिंग पास के अनुसार दल में कुलदीप सिंह खरना, अनिकेत कुमार साह, हरमनप्रीत सिंह, हरमनपाल सिंह और बबीता पांडे शामिल थे। बताया गया है कि 29 मई को ट्रेकिंग दल दयारा बुग्याल के लिए रवाना हुआ था।
रात में टेंट से बाहर निकलीं, फिर नहीं लौटीं
जानकारी के अनुसार 30 मई की रात बबीता पांडे अपने टेंट से बाहर निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। ट्रेकिंग दल के अन्य सदस्यों को उनकी अनुपस्थिति की जानकारी अगले दिन सुबह हुई। इसके बाद ट्रेकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और वन विभाग, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लापता महिला की सुरक्षित बरामदगी को लेकर परिजनों सहित स्थानीय लोगों की निगाहें खोज अभियान पर टिकी हुई हैं।
प्रशासन के अनुसार लापता ट्रेकर की तलाश में 17 सदस्यीय संयुक्त खोज एवं बचाव दल लगाया गया है। इसमें एसडीआरएफ के छह, पुलिस के छह तथा वन विभाग के पांच कर्मी शामिल हैं। टीम दयारा बुग्याल और आसपास के जंगलों, ढलानों तथा संभावित मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है।
वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से ट्रेकिंग दल के अन्य सदस्यों को गोई कैंप (Gui Camp) में ही रोका हुआ है, ताकि उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके और खोज अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।
दयारा बुग्याल ट्रेक पर बढ़ी चिंता
दयारा बुग्याल उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय उच्च हिमालयी घास के मैदानों में से एक माना जाता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक और ट्रेकर यहां पहुंचते हैं। ऐसे में एक महिला ट्रेकर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती के लापता होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बागेश्वर और चंपावत में भी हुईं दुखद घटनाएं
इधर बागेश्वर (Bageshwar) जनपद में पिंडारी ग्लेशियर (Pindari Glacier) ट्रेक से लौटते समय नोएडा (Noida) निवासी ट्रेकर अभिषेक चौहान के लापता होने की सूचना है। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों को लगाया गया है।
वहीं चंपावत (Champawat) जनपद में बनलेख-ललुवापानी मोटर मार्ग पर ग्राम किसकोट के समीप एक युवक लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान ऊधम सिंह नगर निवासी 25 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग और यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है। हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Lady Disappears Dayara Bugyal) :
Nainital-Lady Disappears Dayara Bugyal, Uttarkashi News, Dayara Bugyal News, Nainital News, Missing Trekker News, SDRF News, Uttarakhand News, Bageshwar News, Champawat News, Trekking News, Hindi News, Babita Pandey Missing Dayara Bugyal, Uttarkashi Trekker Missing Case, Dayara Bugyal Search Operation, SDRF Rescue Operation Uttarakhand, Nainital Woman Missing During Trek, Pindari Glacier Trekker Missing News, Champawat Gorge Accident News, Uttarakhand Adventure Tourism Safety, Dayara Bugyal Trek Incident, Uttarakhand Latest News, #Uttarkashi #DayaraBugyal #Nainital #MissingTrekker #SDRF #UttarakhandNews #Bageshwar #Champawat #TrekkingNews #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
