नैनीताल में पर्यटन सीजन-ओवररेटिंग पर लगाम की प्रशासनिक तैयारियाँ, छात्र को ‘इंस्पायर मानक’ अवॉर्ड, पार्किंग निर्माण कार्य शुरू, लेंसकार्ट के खिलाफ ज्ञापन व भाजपा ग्रामीण मंडल का चुनावी शंखनाद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नाव संचालकों और होटलों के लिए कड़े निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2026 (Nainital News 23 April 2026)। सरोवर नगरी में आगामी ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन को व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को पालिका की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने नाव चालकों, टैक्सी-रिक्शा यूनियन, फड़ व्यापारियों और गाइडों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नाव चालक केवल नौकायन कराएंगे, वे गाइड का कार्य नहीं कर सकेंगे। साथ ही, सभी नाव संचालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। सुरक्षा और डेटा प्रबंधन के लिहाज से पैडल नाव संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्यटकों के आधार कार्ड (बिना नंबर दर्ज किए पहचान सत्यापन हेतु) और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रजिस्टर में अनिवार्य रूप से रखें।

ओवररेटिंग पर लगाम: 15 निरीक्षण टीमें गठित

पर्यटकों से अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायतों को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलीक ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों के लिए 15 विशेष निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है, जिसमें 45 राजस्व और पालिका कर्मी शामिल हैं। ये समितियां होटल, होमस्टे और गेस्टहाउस में रेट लिस्ट की जांच करेंगी और अनियमितता पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में दोपहिया वाहनों को केवल 200 और चारपहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये तक ही ईंधन दिये जाने की चर्चा, जानें कारण और सही स्थिति

पी.पी.जे. सरस्वती विहार के छात्र शिवा को ‘इंस्पायर मानक’ अवॉर्ड

(Nainital News 23 April 2026)नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2026। नगर के प्रतिष्ठित पी.पी.जे. सरस्वती विहार के कक्षा 12 के मेधावी छात्र शिवा ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिवा को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित INSPIRE MANAK Award के लिए चुना गया है। उनके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के विकास हेतु ₹10,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई है। प्रधानाचार्य ने इस सफलता को विद्यालय की वैज्ञानिक परंपरा की जीत बताते हुए शिवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


भीमताल: 7 साल का इंतजार खत्म, पार्किंग निर्माण कार्य शुरू

नवीन समाचार, नैनीताल/भीमताल, 23 अप्रैल 2026 ()। भीमताल नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित पार्किंग की मांग अब धरातल पर उतरने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के लंबे संघर्ष और पत्राचार के बाद जिला विकास प्राधिकरण (DDA) ने मत्स्य विभाग के समीप बाईपास रोड पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। डीडीए सचिव विजय नाथ शुक्ल के अनुसार, इस पार्किंग में 100 से 150 वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्षों से लंबित यह परियोजना अब भीमताल को जाम की समस्या से बड़ी राहत दिलाएगी।


धार्मिक भेदभाव के आरोप: लेंसकार्ट के खिलाफ कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2026 ()। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल ने लेंसकार्ट (Lenskart) कंपनी के शोरूम्स में कथित रूप से धार्मिक भेदभाव किए जाने के विरोध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रदेश भर में संचालित इस कंपनी के आउटलेट्स की कार्यप्रणाली की जांच की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज जोशी, मयंक पंत और दया किशन पोखरिया सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कॉर्बेट में प्रकृति का अद्भुत दृश्य, जंगली हथिनी ने दिए जुड़वां बच्चों को जन्म, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

चुनावी शंखनाद: भाजपा ग्रामीण मंडल ने 2027 के लिए कसी कमर

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2026 ()। नैनीताल ग्रामीण मंडल भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि अब चुनाव में समय कम है, इसलिए ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाना होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती और आनंद सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 3 दिवसीय राजकीय शोक-पर कुमाऊँ विवि में परीक्षाएं होंगी, नए शिक्षकों को मिलेगा 6 लाख रुपये तक का शोध अनुदान
Tags (Nainital News 23 April 2026) :

Nainital News 23 April 2026, Nainital Municipal Council Tourism Preparation 2026, Hotel Overrating Inspection Teams Nainital, Shiva Saraswati Vihar Inspire Manak Winner, Bhimtal DDA Parking Construction Starts, BJP Protest Against Lenskart Religious Bias, Uttarakhand Assembly Election 2027 Planning, Registration For Pedal Boats In Naini Lake, SDM Nawazish Khaliq Instructions To Hotels, Puran Chandra Brijwasi Bhimtal Parking Efforts, Kumaun Commissioner Deepak Rawat Memorandum, #NainitalTourism2026 #InspireManakAward #BhimtalParkingProject #LenskartControversy #UttarakhandBJP2027 #NainitalCivicUpdate #EcoTourismUttarakhand #ScienceInnovationIndia #PublicGrievanceNainital #DevelopmentNewsNainital, 

Leave a Reply