नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मई 2026 (Show-Cause Notices-12 Private Schools)। नैनीताल (Nainital) जनपद में शिक्षा व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग ने जहां नियमों के उल्लंघन पर निजी विद्यालयों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाया है, वहीं राजस्व अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों और चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस कार्यवाही से जनपद के प्रशासनिक और शैक्षिक हलकों में खलबली मची हुई है।
10 निजी विद्यालयों पर प्रशासन का चाबुक
नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer-CEO) गोविंद राम जायसवाल (Govind Ram Jaiswal) ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और जाँच आख्या (Investigation Report) के आधार पर 12 और निजी विद्यालयों (Private Schools) को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में हल्द्वानी (Haldwani) और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित संस्थान सम्मिलित हैं,
जिनमें वेदांतम इंटरनेशनल स्कूल (Vedantam International School), चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल (Children Valley Public School), और सेंट जॉर्ज स्कूल (St. George School) जैसे नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक जनपद में नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों की कुल संख्या 50 हो गई है, जो निजी शिक्षण संस्थानों में व्याप्त अनियमितताओं पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) नीति को दर्शाता है।
एसडीएम की छापेमारी: बिजली विभाग के काउंटर पर लटका मिला ताला
प्रशासनिक सुधार के क्रम में नैनीताल के उपजिलाधिकारी (Sub-Divisional Magistrate-SDM) नवाजिश खालिक (Nawajish Khalik) ने बुधवार को डॉ. बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय (Dr. B.D. Pandey District Hospital), जल संस्थान और विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत विभाग के बिल काउंटर पर प्रातः 10:05 बजे तक ताला लगा पाए जाने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) ने इस विलंब का कारण कर्मचारी द्वारा चाबी भूल जाना बताया, जिस पर एसडीएम ने विधिवत स्पष्टीकरण (Explanation) तलब किया है। चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बायो मेडिकल निस्तारण, ओपीडी (OPD) की स्थिति और दवाओं की उपलब्धता की भी जाँच की गई।
धारी विकासखण्ड में भी अनियमितताएं उजागर, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्यवाही
उधर, धारी (Dhari) तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या (Anurag Arya) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) पदमपुरी और होम्योपैथिक विभाग का निरीक्षण किया। जाँच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र और होम्योपैथिक विभाग के कुछ कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित (Absent) पाए गए।
उपजिलाधिकारी ने इसे राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या प्रशासनिक सख्ती के इन प्रयासों से धरातल पर आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं के स्तर में सुधार हो पाएगा? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Show-Cause Notices-12 Private Schools) :
Show-Cause Notices-12 Private Schools, Uttarakhand News, Nainital News, District Administration Action, Private School Notice, Haldwani Education News, Government Hospital Inspection, SDM Raid Nainital, Electricity Department Delay, Public Service Monitoring, Governance Reform, Administrative Discipline, Nainital DM Lalit Mohan Rayal, School Inspection, So Cause Notice, Show Cause Notice To Private Schools In Haldwani, SDM Nawajish Khalik Inspection, BD Pandey District Hospital, Government Employee Absenteeism Action Dhari Block Uttarakhand, CEO Govind Ram Jaiswal Education Department Action, Public Grievance Redressal Monitoring Nainital District, Administrative Action Against Electricity Department Negligence India, #UttarakhandNews #Nainital #Haldwani #AdministrativeAction #EducationReform #PublicService #GoodGovernance #HealthDepartment #PoliceRaid #CivicDuty

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।