नैनीताल में सप्ताहांत के बाद भी उमड़े पर्यटक, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, डाइवर्जन प्लान से पर्यटक परेशान, पर्यटन कारोबार पर भी पड़ने लगा असर

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल,  जून 2026 (Nainital Tourism News 8 June 2026)। नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र के चरम पर पहुंचने के साथ पर्यटकों की भारी आमद जारी है, लेकिन बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए लागू किए जा रहे डाइवर्जन प्लान से पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में प्रवेश से पहले विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोके जाने और घंटों इंतजार कराने से पर्यटकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। कई पर्यटकों ने कहा कि यदि ऐसी ही स्थिति रही तो लोग भविष्य में नैनीताल आने से भी कतराने लगेंगे। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :

रामपुर निवासी पर्यटक नावेद कुरैशी ने बताया कि वह सुबह 10 बजे परिवार के साथ भवाली से नैनीताल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें नगर की ओर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रूसी बाइपास पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें रोका गया। पुलिस द्वारा होटल बुकिंग का प्रमाण मांगा गया। उन्होंने कहा कि सुबह से परिवार के साथ परेशान होने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। उनके अनुसार यातायात प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं को लेकर व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

लखनऊ निवासी पर्यटक नितिन ने बताया कि रूसी बाइपास पर सबसे बड़ी समस्या सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति है। उन्होंने कहा कि वहां उपलब्ध शौचालय इतने गंदे हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल है। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग जानकारी मिलने से भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मौके पर होटल बुकिंग कराने पर पर्यटकों को अधिक किराया भी बताया जा रहा है।

आगरा निवासी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा होटल बुकिंग होने पर ही नगर में प्रवेश देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बुकिंग नहीं मिलती तो पर्यटकों को वापस लौटना पड़ सकता है। उन्होंने अन्य पर्यटकों को सलाह दी कि नैनीताल आने से पहले होटल बुकिंग सुनिश्चित कर लें और भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विवि और ईडीआईआई साथ आए, मिशन ग्रीन का शुभारंभ, उमड़े सैलानी, ट्रेड्स कप हॉकी, वारंटी गिरफ्तार, विमला को मिली जिम्मेदारी व राज्यपाल ने की नंदा देवी मंदिर में पूजा

होटल एसोसिएशन ने भी जताई चिंता

Nainital Tourism News 8 June 2026 30 वर्षो बाद दिग्विजय सिंह बिष्ट बने नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन  के नए प्रेसिडेंट - Naini Liveनैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यटन सीजन की तैयारियां पहले से की जाती हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था से पर्यटकों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई पार्किंग स्थल खाली होने के बावजूद वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सामान्यतः पार्किंग 70 प्रतिशत से अधिक भरने के बाद ही वाहनों को रोका जाता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि वाहनों को रोके जाने के कारण कई होटल और होमस्टे अपेक्षित स्तर तक नहीं भर पा रहे हैं। उनका सुझाव है कि पुलिस प्रशासन को पार्किंग की वास्तविक स्थिति के आधार पर निर्णय लेना चाहिए, ताकि पर्यटकों और पर्यटन कारोबार दोनों को राहत मिल सके।

सप्ताहांत के बाद भी उमड़े पर्यटक, दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बीच नैनीताल में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को सप्ताहांत समाप्त होने के बाद भी नगर में लगभग 1,500 से अधिक वाहनों के माध्यम से 10 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया।

नैनी झील, माल रोड, स्नो व्यू, पंगोट, हिमालय दर्शन तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। बाजारों में भी रौनक बनी रही, जिससे पर्यटन व्यवसाय को गति मिली।

यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को नगर से लगभग आठ किलोमीटर पहले रूसी बाइपास और नारायण नगर क्षेत्र में रोका तथा उन्हें शटल टैक्सी सेवा के माध्यम से नगर भेजा। इसके बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव बना रहा।

नगर की डीएसए पार्किंग सहित अधिकांश प्रमुख पार्किंग स्थल दोपहर तक भर गए। माल रोड, बायपास, बारापत्थर, हिमालय दर्शन मार्ग तथा भवाली, हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्गों पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। कैंची धाम से नैनीताल आने वाले मार्ग पर सर्वाधिक यातायात दबाव दर्ज किया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत !

पर्यटन स्थलों के आंकड़ों के अनुसार प्राणी उद्यान में 1,600 से अधिक, केव गार्डन में 820 तथा रोपवे में 700 से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए डाइवर्जन और शटल सेवा का संचालन जारी रखा गया।

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार सप्ताहांत से पर्यटन कारोबार में लगातार तेजी बनी हुई है तथा नगर के लगभग 80 प्रतिशत होटल और होमस्टे आरक्षित चल रहे हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Tourism News 8 June 2026) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Tourism News 8 June 2026, Nainital News, Uttarakhand Tourism News, Kainchi Dham News, Traffic News, Nainital Traffic Plan, Tourism Business News, Hotel Association News, Summer Tourism News, Nainital Administration News, Uttarakhand Travel News, Nainital Traffic Diversion Plan Impact On Tourists, Nainital Summer Tourism Season Traffic Management, Tourist Complaints Over Nainital Entry Restrictions, Kainchi Dham Route Traffic Congestion Update, Nainital Hotel Booking And Traffic Diversion Issues, Tourist Influx And Traffic Pressure In Nainital, Nainital Police Shuttle Service For Tourists, Uttarakhand Hill Station Traffic Management Challenges, Nainital Tourism Business Affected By Diversion Plan, Summer Vacation Tourist Rush In Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #NainitalTourism #TrafficUpdate #TouristRush #KainchiDham #SummerTourism #TravelNews #HotelAssociation #TrafficManagement #TourismIndustry #HillStation #NainitalTraffic #UttarakhandTourism #NavinSamachar

Leave a Reply