नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2024 (Nainital SSP suspended Cheeta police in Nainital)। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज अचानक शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान तल्लीताल डॉट पर यातायात के जाम की स्थिति देखने को मिली। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पाया कि ड्यूटी पर तैनात चीता मोबाइल यूनिट के आरक्षी अनूप सिंह यातायात व्यवस्था संभालने के बजाय मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थे।
अधिकारियों को भी दिए निर्देश (Nainital SSP suspended Cheeta police in Nainital)
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरक्षी अनूप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तल्लीताल थाना प्रभारी सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दें।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग की तत्परता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। (Nainital SSP suspended Cheeta police in Nainital)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Nainital SSP suspended Cheeta police in Nainital, Nainital News, Police, Nainital SSP suspended Cheetah police, Nainital, Cheetah policeNainital, Police personnel Suspanded, Tallital,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


You must be logged in to post a comment.