नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अगस्त 2025 (Advocate Sanjay Suyal acquitted of Charges)। नैनीताल जनपद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि प्रकाश की अदालत ने रामनगर के अधिवक्ता संजय सुयाल को छह वर्ष पुराने आपराधिक मामले में संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त घोषित कर दिया है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य इतने ठोस नहीं थे कि आरोप संदेह से परे सिद्ध हो सकें।
मामला क्या था
इस प्रकरण की शुरुआत 9 अगस्त 2019 को हुई थी, जब शुएब कुरैशी नामक व्यक्ति ने रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि अधिवक्ता संजय सुयाल ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा कर इस्लाम धर्म और मुस्लिम समुदाय को लक्षित करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत में कहा गया था कि इस पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी।
दर्ज हुआ अभियोग
शिकायत के आधार पर संजय सुयाल के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 295ए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था।
गवाहियों में कमी
विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल छह गवाह पेश किये। इनमें वादी शुएब कुरैशी, मौ. आकिब, आरक्षी अंजुम आरा, मौ. इमरान, अनूप सिंह और उप निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान शामिल थे। न्यायालय ने माना कि गवाहियों से आरोपों की संभावना तो झलकती है, परंतु ठोस और निर्णायक प्रमाण सामने नहीं आये।
संदेह का लाभ (Advocate Sanjay Suyal acquitted of Charges)
अदालत ने कहा कि जब तक अभियोजन संदेह से परे आरोप सिद्ध करने में सफल न हो, तब तक अभियुक्त को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे में अदालत ने संजय सुयाल को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Advocate Sanjay Suyal acquitted of Charges, Adhivakta Sanjay Suyal Sampradayik Tippaniyon ke Aropon se Doshmukt, Nainital News, Court News, Advocate Sanjay Suyal, Social Media Post Case, Ramnagar News, Uttarakhand News, Court Decision, IPC Section 295A, IT Act, Section 67, Uttarakhand New)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
