फ्लैट्स मैदान विवाद पर खेल विभाग का पक्ष, कहा–केवल खेल आयोजन और खिलाड़ियों का हित उद्देश्य, संयुक्त प्रतियोगिता के लिए तैयार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 फरवरी 2026 (Press Meet on Flats Ground)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद स्थित ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान (Flats Ground) में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन और मैदान के स्वामित्व को लेकर उपजे विवाद के बीच खेल विभाग (Sports Department) ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। सोमवार को फ्लैट्स मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल विभाग की प्रभारी निदेशक राशिका सिद्दीकी (Rashika Siddiqui) ने कहा कि विभाग की मंशा मैदान पर किसी प्रकार का कब्जा करने की नहीं है और विभाग अब भी नगर पालिका, जिला क्रीड़ा संघ (DSA) तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर प्रतियोगिता कराने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

पहले बन गई थी सहमति

Press Meet On Flats Groundप्रभारी निदेशक ने बताया कि फ्लैट्स मैदान में क्रिकेट पिच खेल विभाग की ओर से तैयार कराई गई थी और प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए 32 टीमों की प्रविष्टियां भी प्राप्त हो चुकी थीं। इसके बावजूद कुछ व्यवधानों के कारण प्रतियोगिता प्रारंभ नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष (Municipal Council President) डॉ. सरस्वती खेतवाल की ओर से स्वर्गीय पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता (Late Prithviraj Singh Bisht Memorial Cricket Tournament) कराने का प्रस्ताव रखा गया था।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी नैनीताल (Sub Divisional Magistrate Nainital), विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ हुई मध्यस्थता बैठक में यह सहमति बनी थी कि प्रतियोगिता खेल विभाग, जिला खेल संघ (District Sports Association) और नगर पालिका संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे।

बाद में असहमति पर विभाग का रुख

राशिका सिद्दीकी के अनुसार खेल विभाग भी इस प्रस्ताव पर सहमत था और उसने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रतियोगिता पूर्णतः नि:शुल्क होगी। खिलाड़ियों को नियमानुसार जलपान, पुरस्कार, खेल उपकरण और प्रमाण पत्र खेल विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि बाद में नगर पालिका और जिला क्रीड़ा संघ की ओर से इस व्यवस्था पर असहमति व्यक्त की गई, जिससे प्रतियोगिता आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग अब भी सहयोग के लिए तैयार है और विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहता है।

फ्लैट मैदान की 30 वर्ष की लीज खेल विभाग को देने का विधिवत अनुबंध का दावा और शासन का पक्ष 

प्रभारी निदेशक ने जानकारी दी कि 27 जनवरी 2025 को शहरी विकास सचिव (Urban Development Secretary) की अध्यक्षता में हुई बैठक में फ्लैट्स मैदान को 30 वर्ष की अवधि के लिए खेल विभाग को लीज पर देने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद नगर पालिका और खेल विभाग के बीच विधिवत अनुबंध संपन्न हुआ। शासन के निर्णय के अनुसार फ्लैट मैदान में जिला खेल संघ द्वारा दशकों से संचालित ट्रेडर्स कप हॉकी (Traders Cup Hockey), लैंडो लीग फुटबॉल (Lando League Football), रामपुर कप (Rampur Cup) और स्वर्गीय पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जानी हैं, जबकि अन्य सभी गतिविधियों का संचालन खेल विभाग द्वारा किया जाना है।

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं और योजनाएं

राशिका सिद्दीकी ने कहा कि खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रवेश, खेल किट, जलपान और प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। फ्लैट मैदान में विभाग की ओर से सात विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनसे मात्र 250 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क पर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है (जो कि अभी नहीं मिलती हैं)। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षित खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन परीक्षण में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बड़े भाई ने सगे भाई की जान ली, लोटे से वार और तखत पर पटक-पटक कर मार डाला.. आरोपित का पहले से भी आपराधिक इतिहास...

साथ ही मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना (Chief Minister Udayman Khiladi Yojana), मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना (Chief Minister Incentive Scheme) और सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को चार प्रतिशत आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों की तैनाती से नैनीताल के खिलाड़ियों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मैदान की घेराबंदी या आमजन के प्रवेश पर प्रतिबंध की चर्चाओं को बताया निराधार

प्रभारी निदेशक ने मैदान की घेराबंदी या आमजन के प्रवेश पर प्रतिबंध की चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था यथावत बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग, उप जिलाधिकारी नैनीताल और विधायक ने नगर पालिका तथा जिला खेल संघ से आग्रह किया है कि वे स्वर्गीय पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल विभाग को सम्मिलित करें और खेल विभाग के टूर्नामेंट में पंजीकृत टीमों को भी उक्त प्रतियोगिता में शामिल किया जाए, ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से प्रारंभ हो सकें। अन्यथा खेल विभाग प्रशासन के सहयोग से प्रतियोगिता शुरू करने पर विचार करेगा।

पत्रकार वार्ता में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत (Nirmala Pant) भी उपस्थित रहीं। इधर सोमवार को भी फ्लैट मैदान में पुलिस बल तैनात रहा और हल्की वर्षा के कारण पिच के कवर नहीं हटाए जा सके, जिससे फिसलन की आशंका बनी रही और खेल गतिविधियां प्रारंभ नहीं हो सकीं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित नौ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Press Meet on Flats Ground) :

Press Meet on Flats Ground, Nainital Flats Ground Dispute, Uttarakhand Sports Department Statement, Flats Ground Cricket Tournament Issue, Sports Infrastructure Governance India, Youth Sports Policy Uttarakhand, Local Administration And Sports, Public Ground Management Policy, Nainital Sports News, Government Sports Schemes India, Urban Sports Facilities Governance, #SportsPolicy #PublicLandManagement #UrbanGovernance #YouthSports #GovernmentSportsSchemes #LocalAdministration #SportsInfrastructure,

Leave a Reply