नैनीताल में विराट हिन्दू सम्मेलन कल, गरजेंगी साध्वी प्राची
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 19 फरवरी 2026 (Nainital News 20 Feb 2026)। नैनीताल में 20 फरवरी 2026 को पंत पार्क मल्लीताल में प्रातः 11:00 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित सम्मेलन की सफलता के संबंध में आज विभिन्न शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। स्नो व्यू, मल्लीताल बाजार, नैनीताल क्लब, सुखताल, नारायण नगर, अपर माल रोड, आयारपाटा, तल्लीताल बाजार, कृष्णापुर और शेरका डांडा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमजन को कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यकर्म में सहभागिता कर साध्वी प्राची को सुनने का आग्रह किया गया।
अभियान में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की, प्रदीप आर्य, मयंक पंत, भारत मेहरा, रोहित थापा, अमिता साह, विकास जोशी, रितुल कुमार, हेमंत बेदी, विमला अधिकारी, संतोष कुमार, आनंद बिष्ट, पंकज बर्गली, भूपेंद्र बिष्ट, मोहित रौतेला, कृष्ण कुमार शर्मा, युवराज करायत, शैलेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज पंत, संजोग, वैभव साह, राहुल जोशी, भुवन जोशी, गोविंद मेहरा, शैलेश बिष्ट, रेनू पंत, आयुष भंडारी, प्रेम सागर, सभासद भगवत रावत, अतुल कुमार, गौरव कुमार और विनय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के जनसंपर्क के दौरान नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया।
कूटा ने पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. घनश्याम लाल साह के निधन पर शोक व्यक्त किया
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. घनश्याम लाल साह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वह लंबे समय तक खेल गतिविधियों से जुड़े रहे और लगभग दो दशक तक डीएसए के महासचिव के रूप में दायित्व निभाया। कूटा ने उन्हें समर्पित खिलाड़ी और खेलों के प्रबल संरक्षक के रूप में याद किया। डॉ. साह श्री राम सेवक सभा के आजीवन सदस्य तथा शारदा संघ के अध्यक्ष भी रहे। शिक्षक संघ ने कहा कि उनका निधन विश्वविद्यालय और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, प्रदीप मेहता, हर्ष वर्धन चौधरी तथा श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, विमल चौधरी, विमल साह और राजेंद्र बिष्ट शामिल हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया ‘चेली आर्ट्स’ का फील्ड विजिट, प्राकृतिक उत्पाद निर्माण की जानकारी
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र द्वारा 19 फरवरी 2026 को मल्लीताल स्थित ‘चेली आर्ट्स’ संस्था की प्री इनक्यूबेशन इकाई में फील्ड विजिट आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सतत उद्यमिता, प्राकृतिक उत्पाद निर्माण और पारंपरिक वस्त्र तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने पिछौड़ा निर्माण, वस्त्रों पर ईको प्रिंटिंग, प्राकृतिक होली रंग तैयार करना तथा धूप निर्माण की प्रक्रियाओं को देखा और समझा। उन्हें बताया गया कि प्राकृतिक रंगों और पौधों पर आधारित तकनीकों से पारंपरिक डिज़ाइन तैयार कर पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़ा जा सकता है।
चेली आर्ट्स की संस्थापक डॉ. किरण तिवारी ने अपने उद्यम की यात्रा साझा करते हुए बताया कि यूकेलिप्टस, सागौन, मेपल, चेस्टनट और सिल्वर ओक की पत्तियों का उपयोग प्राकृतिक रंगाई और ईको प्रिंटिंग में किया जाता है। रंगों को स्थायी बनाने के लिए लेड एसीटेट और एल्युमिनियम एसीटेट जैसे माध्यमों का प्रयोग किया जाता है। उनके उद्यम में प्राकृतिक लिप बाम, रोजमेरी तेल, प्राकृतिक होली रंग, धूप, ईको प्रिंटेड साड़ियां और स्टोल, पिछौड़ा, ऐपन उत्पाद तथा स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित स्वादयुक्त नमक और नमकीन तैयार किए जाते हैं। इससे अनेक स्थानीय महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. गीता तिवारी, डॉ. पैनी जोशी उपाध्याय, डॉ. हरदेश कुमार और डॉ. हर्ष चौहान का योगदान रहा। कार्यक्रम में एमएससी रसायन विज्ञान तथा आईटीईपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें उद्यमिता और पारंपरिक कला के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला।
डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में पौध वितरण कार्यक्रम, 150 पौधे वितरित
डीएसबी परिसर नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों-विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को अखरोट, जुगलांश और नींबू सिट्रस प्रजाति के एक-एक कर कुल 150 पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पौधे जीवनदाता हैं और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं। इस अवसर पर डॉ. पंत को शॉल ओढ़ाकर तथा मां नंदा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे रोपित और वितरित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन के लिए होती है।
विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का दायित्व निभाते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. हरीश बिष्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवांगी, प्रो. किरण बरगली, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू, डॉ. प्रभा, डॉ. हेम, डॉ. नवीन, डॉ. श्रुति, डॉ. नीता, जगदीश पपने, संतोष, मोहित, राधा, लीला, वसुंधरा, विशाल, लता सहित एमएससी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान तथा बीएससी वानिकी एवं वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजकीय पॉलिटेकनिक नैनीताल में विधिक साक्षरता शिविर
विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज पारुल थपलियाल ने विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 20 Feb 2026) :
Nainital News 20 Feb 2026, Nainital Virat Hindu Sammelan February 2026 Mallital Event, Kumaun University Cheli Arts Field Visit Innovation Center, Nainital News 20 Feb 2026, Nainital Virat Hindu Sammelan February 2026 Mallital Event, DSB Campus Nainital Plant Distribution Program 2026, Uttarakhand Community Outreach And Cultural Activities News, Mallital Pant Park Public Participation Event Update, Sustainable Entrepreneurship Training Kumaun University Students, Natural Products Eco Printing Cheli Arts Nainital, NSS Botanical Department Plantation Drive Uttarakhand, Local Women Self Reliance Cheli Arts Initiative, Uttarakhand Education Environment And Social Events Update #NainitalNews, #UttarakhandEvents #ViratHinduSammelan #KumaunUniversity #CheliArts #PlantationDrive #SustainableEntrepreneurship #CommunityOutreach #EnvironmentalAwareness #EducationNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

सचिव ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस का उद्देश्य समाज में समान अवसर, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मादक द्रव्य और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों पर बताया कि अधिनियम के अंतर्गत नारकोटिक्स श्रेणी में चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन और कोकेन जैसे पदार्थ तथा मन:प्रभावी श्रेणी में एलएसडी, एमडीएमए और अल्प्राजोलम जैसे रासायनिक पदार्थों के उत्पादन, व्यापार, क्रय-विक्रय, परिवहन और उपयोग को नियंत्रित किया जाता है।