नैनीताल के कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 12 मार्च 2026 (Singer Vishal Mishra Kainchi Dham)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद स्थित विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम (Kainchi Dham) में लोकप्रिय गायक विशाल मिश्रा ने पहुंचकर नीम करौरी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक का अचानक धाम पहुंचना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया। नैनीताल की शांत और आध्यात्मिक वादियों के बीच स्थित इस पवित्र स्थल पर पहुंचकर उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :

विशाल मिश्रा ने दर्शन के बाद कहा कि उत्तराखंड की यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी असुविधा या यातायात संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे तीर्थ स्थलों पर आने वाले लोगों को सकारात्मक अनुभव मिल रहा है।

धामी सरकार और पुलिस व्यवस्था की सराहना

(Singer Vishal Mishra Kainchi Dhamगायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कैंची धाम में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की।

उनका कहना था कि ऐसी व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांत वातावरण मिलता है।

लोकप्रिय गीत सुनाकर बढ़ाया उत्साह

कैंची धाम में मौजूद पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए विशाल मिश्रा ने अपने गदर फिल्म के लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाईं। उनके इस भावपूर्ण गायन से वहां उपस्थित लोग भावुक और उत्साहित दिखाई दिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ऐतिहासिक धरोहर का पुनरुद्धार: भवाली में जसुली देवी धर्मशाला बनी 'रं' समुदाय का भव्य संग्रहालय

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे एक बार कैंची धाम अवश्य आएं और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। उनके अनुसार नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता, शांत आध्यात्मिक वातावरण और स्थानीय लोगों की आत्मीयता हर आगंतुक को अपनी ओर आकर्षित करती है।

‘बॉर्डर-2’के गीतों से मिली नई पहचान-

विशाल मिश्रा ने जल्द प्रदर्शित होने जा रहे फिल्म बॉर्डर-2 के लोकप्रिय गीत “ऐ जाते हुए लम्हो और प्यारी लगे” को स्वर दिए हैं। वह हाल के वर्षों में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायकों और संगीतकारों में शामिल हो चुके हैं। वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘गदर 2’ के उनकी आवाज में गए गीत “दिल झूम” और “चल तेरे इश्क में” को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

उन्होंने संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में तमिल फिल्म ‘देवी’ से की थी, जो तेलुगु और हिंदी में ‘तूतक तूतक तूतिया’ के रूप में भी रिलीज हुई थी। वर्ष 2017 में फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ के लिए बनाया गया गीत “जाने दे” उन्हें व्यापक पहचान दिलाने वाला साबित हुआ।

इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों के लिए संगीत दिया, जिनमें ‘मुन्ना माइकल’, ‘यमला पगला दीवाना फिर से’, ‘रेस 3’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ शामिल हैं। फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गीत “कैसे हुआ” भी उनके लोकप्रिय गीतों में शामिल है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भीमताल बनेगी नैनीताल की उप-तहसील: मुख्यमंत्री ने की भीमताल क्षेत्र में कोल्ड स्टोर, मंडी तथा मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणाएं

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Singer Vishal Mishra Kainchi Dham) : 

Singer Vishal Mishra Kainchi Dham, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Celebrity News, Bollywood Singer Vishal Mishra Visit Kainchi Dham, Neem Karoli Baba Temple Nainital Update, Kainchi Dham Celebrity Visit News, Gadar 2 Song Dil Jhoom Singer Vishal Mishra, Chal Tere Ishq Mein Song Singer Vishal Mishra, Tourism And Spiritual Visit Uttarakhand News, Kainchi Dham Devotee Experience Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami Tourism Management Uttarakhand, Bollywood Celebrities At Kainchi Dham, Spiritual Tourism Nainital Uttarakhand, Celebrity Pilgrimage Uttarakhand Temple Visit, #UttarakhandNews #NainitalNews #KainchiDham #NeemKaroliBaba #VishalMishra #BollywoodSinger #HindiNews #TourismUttarakhand #CelebrityVisit

Leave a Reply