कैंची धाम आये श्रद्धालुओं की कार में आग, कुछ ही मिनटों में हुई राख
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 23 मार्च 2026 (Nainital News 23 March 2026)। नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में सैनिटोरियम के पास खड़ी एक कार में सोमवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मल्लीताल स्थित अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार टोयोटा कार संख्या डीएल10एलजेड-9342 में आग लगी थी, जो दिल्ली निवासी अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार की बताई जा रही है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
टीम ने मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हुआ। अग्निशमन दल में प्रकाश कांडपाल, पुष्कर सिंह, भूपेंद्र सिंह तथा किशोर सिंह शामिल रहे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
खुर्पाताल में प्रधानाध्यापिका के आरोपों के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध, शराब की दुकान खोलने पर भी जताई आपत्ति
नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड के खुर्पाताल क्षेत्र में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय के माध्यम से नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ग्रामीणों के अनुसार प्रधानाध्यापिका ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध बिना प्रमाण झूठे आरोप लगाए हैं और बिना जांच के पुलिस कार्रवाई होना अनुचित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित प्रधानाध्यापिका पंचायत कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करती रही हैं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों में सहयोग नहीं किया, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई एवं शीघ्र स्थानांतरण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जनप्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार करेंगे।
चारखेत से घटगढ़ के बीच प्रस्तावित सरकारी मदिरा दुकान का भी विरोध
एक अन्य ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चारखेत से नलनी व घटगढ़ क्षेत्र के बीच प्रस्तावित सरकारी मदिरा दुकान का भी विरोध किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए तथा निविदा प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी, ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, ग्राम प्रधान जलालगांव खुशाल, ग्राम प्रधान गहलना कीर्ति आर्या, ग्राम प्रधान नलनी गोविंद सिंह अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित
नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड के ज्योलीकोट स्थित सेंट एंथोनीस इंटर कॉलेज में एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ, जिससे वातावरण में सकारात्मकता का संचार हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि फादर डेरिक पिंटो उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बालक-बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक प्रसन्न हुए। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा की सराहना की गई। मुख्य अतिथि फादर डेरिक पिंटो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा की मजबूत नींव बचपन में ही रखी जाती है और इस दिशा में विद्यालय का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा, सिस्टर सीमा, सिस्टर मार्सलीना सहित समस्त शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 1 अप्रैल से बिजली-पानी की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण के अंतर्गत सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर लगातार पत्राचार के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने से इंजीनियरों में रोष व्याप्त है और उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है। उन्होंने जल्द मांगें न माने जाने पर आगामी 1 अप्रैल से बिजली-पानी की आपूर्ति ठप करने की भी चेतावनी दी है।
इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के समक्ष महासंघ के बैनर तले
डिप्लोमा इंजीनियर एकत्र हुए और उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि दो से 23 फरवरी तक प्रथम चरण में आंदोलन किया गया, लेकिन इसके बाद भी शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद 25 फरवरी को उच्चाधिकार समिति की बैठक में आंदोलन के द्वितीय चरण का निर्णय लिया गया। इस क्रम में नौ से 20 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मुख्यालय के समक्ष जनपदवार प्रदर्शन आयोजित किए गए।
इसके बावजूद मांगों पर कोई निर्णय न होने पर अब आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित किया गया है। महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने बताया कि 23 मार्च से प्रारंभ हुई यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है और तब तक जारी रहेगी जब तक शासन उनकी मांगों पर संज्ञान लेकर समाधान नहीं करता। हड़ताल के दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सुरेश डंगवाल, गोविन्द सिंह, तुला राम टमटा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, जी.बी जोगी, जी सी जोशी, वन्दना, वेद प्रकाश, शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवाडी, विवेक सिंह, मनोज सिंह तथा विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 23 March 2026) :
Nainital News 23 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News Multi Incident Report 2026, Haldwani Gas Supply Issue And LPG Misuse Case, Kumaun University Policy Reform Teacher Evaluation India, Nainital Car Fire Incident Bhowali Investigation, Rural Protest Liquor Shop Uttarakhand Policy Issue, Diploma Engineers Strike Uttarakhand Public Services Impact, School Graduation Event Uttarakhand Education News, Public Service Delivery Challenges Uttarakhand District, Governance And Administration Issues Nainital Region, #PublicGovernance #ServiceDeliveryIndia #EducationPolicyReform #UrbanManagement #PublicSafetyIndia

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
