नवीन समाचार, देहरादून, 13 जुलाई 2026 (PM Modi Showcace Uttarakhandi Aipan-Cap)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पारंपरिक लोककला ‘ऐपण’ (Aipan) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपनी इंडोनेशिया (Indonesia) यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) को उत्तराखंड के कुमाऊं (Kumaon) क्षेत्र की प्रसिद्ध ऐपण कलाकृति भेंट की। प्रधानमंत्री की ओर से इस पारंपरिक कला को राजनयिक उपहार के रूप में चुने जाने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत वैश्विक मंच पर एक बार फिर चर्चा में आ गयी है।
प्रधानमंत्री छह से आठ जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं को भारत के अलग-अलग राज्यों की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़े उपहार भेंट किए। इनमें उत्तराखंड का ऐपण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
सदियों पुरानी लोककला है ऐपण, भगवान शिव से जुड़ी है परंपरा
ऐपण उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल की प्राचीन लोककला है, जिसे मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित करती आयी हैं। यह कला गेरू की लाल पृष्ठभूमि पर चावल के घोल (बिस्वार) से हाथों से बनाई जाती है। इसमें बिना किसी सांचे के अत्यंत सूक्ष्म ज्यामितीय आकृतियां बनाई जाती हैं।
यह लोककला भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है तथा इसमें अंकित पवित्र ज्यामितीय स्वरूप ब्रह्मांडीय ऊर्जा और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक माने जाते हैं। पर्व-त्योहारों, धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ अवसरों पर घरों के आंगन, पूजा स्थलों तथा दीवारों पर ऐपण बनाने की परंपरा आज भी जीवित है।
भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का बना प्रतीक
प्रधानमंत्री ने ऐपण को भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत तथा दोनों देशों के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपहार के माध्यम से उत्तराखंड की लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ ही राज्य के पारंपरिक शिल्प और महिला कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की उत्तराखंडी टोपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड (New Zealand) के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) को भी पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी भेंट की। ऊन से निर्मित यह टोपी रंगीन पारंपरिक पट्टियों तथा राज्यपुष्प ब्रह्मकमल के धातु प्रतीक से सुसज्जित होती है। उत्तराखंड में इसे सम्मान, आतिथ्य और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है तथा विशेष अवसरों पर धारण किया जाता है।
अन्य राज्यों की सांस्कृतिक धरोहरों को भी मिला स्थान
प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को असम (Assam) की दुर्लभ मनोहारी गोल्ड चाय, कश्मीर (Kashmir) की पपीयर माशे कला से निर्मित पात्र तथा पारंपरिक रिपूस सिल्वर प्लेट भी भेंट की। वहीं इंडोनेशिया की संसद अध्यक्ष पुआन महारानी (Puan Maharani) को ओडिशा (Odisha) की प्रसिद्ध इकत वस्त्रकला उपहार स्वरूप प्रदान की गयी।
सांस्कृतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय लोककलाओं और पारंपरिक हस्तशिल्प को राजनयिक उपहारों के रूप में प्रस्तुत करने से देश की विविध सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिल रही है। उत्तराखंड के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि उसकी सदियों पुरानी ऐपण कला और पारंपरिक टोपी दोनों को विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (PM Modi Showcace Uttarakhandi Aipan-Cap) :
PM Modi Showcace Uttarakhandi Aipan-Cap, Uttarakhand News, Dehradun News, Aipan Art, Kumaon Culture, Narendra Modi News, Indonesia News, Cultural Heritage News, Traditional Art News, Hindi News, Uttarakhand Culture, PM Modi Gifts Uttarakhand Aipan, Aipan Folk Art International Recognition, Kumaoni Traditional Art News, Uttarakhand Cultural Heritage Update, Narendra Modi Indonesia Visit Gifts, Uttarakhandi Cap New Zealand PM, Indian Traditional Art Global Recognition, Kumaon Folk Art Latest News, #Uttarakhand #Aipan #Kumaon #NarendraModi #Indonesia #Culture #TraditionalArt #Heritage #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















