नवीन समाचार, नैनीताल, 27 अगस्त 2026 (Bhimtal-39-Yr Almora Youths Body Found)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital District) के भीमताल (Bhimtal) स्थित गोलूधार सोसायटी (Goludhar Society) में 39 वर्षीय युवक अमर राम (Amar Ram) का शव ट्रांसफार्मर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक बुधवार शाम बाल कटवाने की बात कहकर निकला था और इसके बाद उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस को प्रथम दृष्टया करंट लगने से मृत्यु की आशंका है, जबकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा (Almora) जनपद के घूरकूना (Ghurkuna) निवासी अमर राम बुधवार शाम से लापता था। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोगों ने गोलूधार सोसायटी में बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर के समीप उसका शव देखा और इसकी सूचना भीमताल पुलिस तथा ऊर्जा निगम को दी।
बाल कटवाने की बात कहकर निकला था अमर, रात में क्षेत्र की बिजली भी हुई थी गुल
पुलिस ने मृतक की पहचान अमर राम (39) पुत्र बच्ची राम निवासी घूरकूना, डाकघर अंडोली (Andoli), जनपद अल्मोड़ा के रूप में की है। अमर राम भीमताल के गोलूधार क्षेत्र में निवासी आकाश कपूर के घर पर रसोइये का कार्य करता था।
आकाश कपूर के अनुसार बुधवार शाम लगभग छह बजे अमर राम ने फोन कर बताया था कि वह बाल कटवाने जा रहा है। इसके लगभग आधे घंटे बाद जब उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया।
इसी बीच बुधवार रात लगभग आठ बजे क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गयी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह अमर राम का शव ट्रांसफार्मर के समीप मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
पुलिस को करंट लगने से मृत्यु की आशंका, फॉरेंसिक जांच जारी
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक महेंद्र राज (Mahendra Raj) पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु करंट लगने से होने की आशंका जताई है।
मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की स्थिति फॉरेंसिक जांच और शव परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद अधिक स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
ट्रांसफार्मर के समीप युवक का शव मिलने और उससे पहले क्षेत्र की बिजली गुल होने की परिस्थितियों ने कई प्रश्न खड़े किये हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अमर राम की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bhimtal-39-Yr Almora Youths Body Found) :
Bhimtal-39-Yr Almora Youths Body Found, Uttarakhand News, Nainital News, Bhimtal News, Amar Ram Death, Bhimtal Transformer Death, Goludhar Society News, Bhimtal Police Investigation, Forensic Investigation Uttarakhand, Electricity Accident Investigation, Bhimtal Latest News, Almora Youth Death, Uttarakhand Crime Investigation, Local News, Hindi News, Navin Samachar, #Bhimtal, #Nainital, #Uttarakhand, #PoliceInvestigation, #ForensicInvestigation,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।























