नवीन समाचार, नैनीताल, 31 अगस्त 2026 (FIR Against Rahul Gandhi in SC-SC Act)। नैनीताल (Nainital) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दलित समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं जातिगत बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) अनुसूचित मोर्चा, नैनीताल ने सोमवार को मल्लीताल (Mallital) स्थित पंत पार्क (Pant Park) में प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मल्लीताल थाने पहुंचे और राहुल गांधी के कथित बयानों की जांच कर अभियोग दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी (Hemant Bedi) और नामित सभासद मनोज पवार (Manoj Pawar) के नेतृत्व में दोपहर दो बजे कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्र हुए और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। अरविंद पडियार (Arvind Padiyar) ने कहा कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वक्तव्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द और सभी वर्गों के सम्मान को बनाए रखना राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल थाने में थाना प्रभारी को तहरीर सौंपकर राहुल गांधी के कथित बयानों की जांच करने, अभियोग दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार (Ritul Kumar), अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री संतोष कुमार (Santosh Kumar), गौरव हार्पर (Gaurav Harper), विधानसभा सोशल मीडिया (Social Media) संयोजक भारत सिंह मेहरा (Bharat Singh Mehra), विक्रम राठौर (Vikram Rathore), नामित सभासद आनंद बिष्ट (Anand Bisht),
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह (Amita Sah), रश्मि सिराला (Rashmi Sirala), नंदा देवी (Nanda Devi), आद्या जायसवाल (Aadya Jaiswal), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत (Mayank Pant), भूपेंद्र बिष्ट (Bhupendra Bisht), कमल जोशी (Kamal Joshi) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बारिश के बाद जिले में नौ ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन ने मार्ग खोलने का काम तेज किया
नैनीताल जनपद में मौसम विभाग (Meteorological Department) के ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) के बीच सोमवार को अवकाश रहा, लेकिन वर्षा सामान्य रही। जनपद मुख्यालय में बादलों की मौजूदगी के बीच सुबह धूप भी निकली, लेकिन शाम को वर्षा शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही। सुबह आठ बजे तक के बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान जनपद में औसतन 15.17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। लगातार वर्षा के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नौ ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में मार्ग खोलने की कार्रवाई जारी है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) की 31 अगस्त की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार, 24 अगस्त की अतिवृष्टि से धारी (Dhari) तहसील के ग्राम सरना में कीर्तिबल्लभ पुत्र मोती राम तथा ग्राम गुनीगांव निवासी दीपा देवी पत्नी चंद्रशेखर के दो भवनों को आंशिक क्षति पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त की सुबह साढ़े आठ बजे तक नैनीताल में 37 मिलीमीटर, हल्द्वानी (Haldwani) में सात, रामनगर (Ramnagar) में 10.2, कालाढूंगी (Kaladhungi) में 33, भीमताल (Bhimtal) में तीन, बेतालघाट (Betalghat) में नौ, धारी में 24, मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में 21 तथा कोश्याकुटौली (Koshyakutoli) में 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
जिले में वर्ष की शुरुआत से अब तक औसतन 775.37 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वर्षा के चलते रातीघाट-बुधलाकोट, बेतालघाट-रोपा, मौना-ल्वेशाल-कालापातल, ढोलीगांव-कोटपांडे, सूर्याकौंता-ककोड़, खनस्यूं-टांडा, चमड़िया-लोहाली, मौरनौला-भीड़ापानी तथा खुजेठी-भोनरा मार्ग अवरुद्ध बताए गए हैं। इनमें से कुछ मार्गों के सोमवार को ही खुल जाने की संभावना बतायी गयी है। जनपद की सभी नदियों में जलस्तर निर्धारित स्तर से नीचे है। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सामान्य बतायी गयी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (FIR Against Rahul Gandhi in SC-SC Act) :
<
p style=”text-align: justify;”> FIR Against Rahul Gandhi in SC-SC Act, Nainital News, Uttarakhand News, Rahul Gandhi News, BJP Scheduled Caste Morcha Nainital, Rahul Gandhi Statement Protest Nainital, Mallital Police Station Complaint, Nainital Political News, Nainital Rain News, Uttarakhand Orange Alert, Nainital Nine Rural Roads Closed, Nainital Weather Update, Nainital Rainfall Report, Dhari Rain Damage News, Uttarakhand Rural Road Update, Navin Samachar, #NainitalNews #UttarakhandNews #RahulGandhi #BJP #PoliticalNews #Nainital #RainNews #OrangeAlert #WeatherUpdate #RuralRoads #Mallital #Uttarakhand #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















