WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

चोरों से भी बड़े चोर :शिमला की 1 करोड़ की चोरी में उत्तराखंड के आबकारी दरोगा सहित चार गिरफ्तार, चोरों से माल जब्त कर अपने पास रख लिया, 80 प्रतिशत माल बरामद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऊधम सिंह नगर, 22 सितंबर 2026 (Sub-Inspector Arrested in 1 Crs Thef)। ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के रुद्रपुर (Rudrapur) में शिमला के होटल कारोबारी रेणु बालजीज के घर हुई लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चोरी का माल लेकर नेपाल भाग रहे लोगों को रुद्रपुर-रामपुर सीमा पर आबकारी टीम ने जांच के लिए रोका और चोरी के आभूषण व नकदी बरामद करने के बाद उसका एक हिस्सा अपने पास रख लिया। हिमाचल पुलिस के अनुसार चोरी की लगभग 80 प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली गई है। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  14 वर्षीय बेटे की हृदयाघात से मौत, बेटे के जाने के दुःख में मां ने दे दी जान, दो साल पहले बेटी को भी खोया था... मां-बेटे की एक ही दिन हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Sub-Inspector Arrested in 1 Crs Thefगिरफ्तार लोगों में आबकारी विभाग के उप आबकारी निरीक्षक (दरोगा) देवेंद्र कुमार निवासी रामनगर, आबकारी कांस्टेबल बलजीत सिंह निवासी किच्छा, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल निवासी गदरपुर और पीआरडी जवान नईम निवासी केलाखेड़ा शामिल हैं। हिमाचल पुलिस ने ऊधम सिंह नगर पुलिस के सहयोग से चारों को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया।

नशीला पदार्थ खिलाकर कारोबारी के घर से चोरी

मामला 7 सितंबर की रात का है। शिमला के फिंगास्क एस्टेट में रहने वाली कारोबारी रेणु बालजीज के घर उनकी घरेलू सहायिका सहित चार लोगों पर चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, घरेलू सहायिका ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रेणु बालजीज को बेहोश किया और इसके बाद सोने-हीरे के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। 8 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद शिमला के सदर थाने में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

चोरों के उस्ताद निकले दरोगा जी ! हिमाचल से करोड़ों का सोना-चांदी चुराकर लाए  नौकरानी और नौकर से उड़ाया सारा माल, हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड के दरोगा सहित  4 को किया गिरफ्तार।, #Uttarakhand #Shimla #Nepal ...पुलिस के अनुसार चोरी की संपत्ति में हीरे जड़े सोने के कंगन, सोने की अंगूठियां व बालियां, चांदी के सिक्के, लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान शामिल था। कारोबारी ने चोरी की संपत्ति की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई थी। 

रुद्रपुर सीमा पर पकड़े गए, फिर खुला पूरा मामला

चोरी के बाद आरोपितों के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल जाने की बात सामने आई। 8 सितंबर को रुद्रपुर-रामपुर सीमा के पास आबकारी टीम ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। इसी दौरान चोरी की संपत्ति से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई।

आरोप है कि आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने बरामद आभूषण और नकदी अपने पास रख ली तथा वाहन में सवार लोगों को छोड़ दिया। बाद में नेपाल पहुंची घरेलू सहायिका ने कथित रूप से शिमला में अपनी पूर्व नियोक्ता को फोन कर बताया कि चोरी का माल रुद्रपुर में आबकारी कर्मियों के पास है। इसके बाद शिमला पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ जांच शुरू की। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नंदा देवी महोत्सव में महाभंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; मुख्यमंत्री धामी भी कल करेंगे मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

जांच के दौरान सीमा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की गई। इसके बाद देवेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, पप्पू लाल और नईम की भूमिका सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से चोरी की लगभग 80 प्रतिशत संपत्ति बरामद हो चुकी है और शेष संपत्ति तथा अन्य संबंधित लोगों की तलाश जारी है। 

दरोगा और कांस्टेबल निलंबित

मामला सामने आने के बाद ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार और कांस्टेबल बलजीत सिंह के निलंबन की कार्रवाई की है। उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मामले की प्रारंभिक जांच आबकारी विभाग के उप आयुक्त विवेक सोनकिया को सौंपी गई है। 

हिमाचल पुलिस ने कहा है कि मामले में चोरी की शेष संपत्ति बरामद करने और अन्य संबंधित लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर पुलिस को सूचना देकर फरार हुआ पति...
Tags (Sub-Inspector Arrested in 1 Crs Thef) :

Sub-Inspector Arrested in 1 Crs Thef, Uttarakhand News, Rudrapur News, Udham Singh Nagar News, Shimla Theft Case, Uttarakhand Excise DepaSub-Inspector Arrested in 1 Crs Thefrtment, Excise Inspector Arrested, Rudrapur Crime News, Shimla Crime News, Renu Baljee Theft Case, One Crore Theft Case, Uttarakhand Police News, Himachal Police, Excise Employee Arrest, Stolen Jewellery Recovery, Rudrapur Ramnagar Border, Uttarakhand Crime News, Shimla Jewellery Theft, Devendra Kumar Arrest, Baljeet Singh Arrest, 80 Percent Stolen Property Recovered, #UttarakhandNews #RudrapurNews #UdhamSinghNagar #ShimlaNews #ShimlaTheftCase #CrimeNews #ExciseDepartment #UttarakhandCrime #HimachalPolice #RudrapurCrime #StolenJewellery #RenuBaljee #BreakingNews #LatestNews

Leave a Reply