हल्द्वानी में 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप; जून में दर्ज हुआ था पॉक्सो का मामला

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 सितंबर 2026 (Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में 14 वर्षीय नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामले में पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, जून में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब न्यायालय के आदेश के अनुसार नवजात का डीएनए नमूना लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पेट में दर्द के बाद सामने आया मामला

1(Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby 6 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, हॉस्पिटल में मचा हड़कंपपुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। डर के कारण नाबालिग ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी नहीं दी।

जून में नाबालिग के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद चिकित्सकों ने परिजनों को भरोसे में लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार 22 जून को अभियोग दर्ज करने के बाद 23 जून को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

चिकित्सकों की निगरानी में हुआ प्रसव

अब लगभग 15 वर्षीय किशोरी ने चिकित्सालय में बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार प्रसव महिला चिकित्सकों की विशेष निगरानी में कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और चिकित्सालय में भर्ती हैं।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश के तहत नवजात का डीएनए नमूना लिया जाएगा। इसके बाद जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ITBP के पर्वतारोहियों की बड़ी उपलब्धि-नंदा-सुनंदा को किया समर्पित, कुमाऊं विवि ने संभाला कार्यभार, सागर का भारतीय टीम में चयन और आशाओं का प्रदर्शन

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby) :

Haldwani-14-Yr-Girl Gave Birth a Baby, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Haldwani Minor Girl Case, Nainital POCSO Case, Haldwani POCSO Case, Minor Girl Gives Birth, Uttarakhand Crime News, Haldwani Crime News, Minor Girl Rape Case, POCSO Act Uttarakhand, Haldwani Police, Nainital Police, Minor Pregnancy Case, DNA Test POCSO Case, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #POCSO #POCSOAct #HaldwaniCrime #NainitalPolice #UttarakhandCrime #MinorGirlCase #ChildProtection

Leave a Reply