नवीन समाचार, विशेष डेस्क, 1 जून 2023। इस वर्ष के आईपीएल में रवींद्र जडेजा सबसे बड़े नायक साबित हुए, जब उन्होंने फाइनल मैच में आखिरी दो गैंदों में 10 रनों की जरूरत को पहले छक्का और फिर चौका लगाकर पूरा किया। लेकिन इन दो बड़े शॉट्स को लगाकर वह जितना चर्चा में आए, इससे अधिक चर्चा उन हरी साड़ी पहनी रीवा नाम की महिला की हो रही है, जिन्होंने इस मैच के जीत के पलों में रवींद्र जडेजा के पैर छुवे।
हम बात रीवा सोलंकी जडेजा की कर रहे हैं, जो रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। हाल में हुए गुजरात के चुनाव में भाजपा ने उन्हें विधानसभा से टिकट दिया था और वह जीत गईं, और वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। इस तरह से जहां उनका एक परिचय भाजपा नेता व विधायक तथा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी के रूप में है, वहीं उनका परिचय कांग्रेस राजनेता हरि सिंह सोलंकी की भतीजी के रूप में भी है। यानी वह एक कांग्रेस मूल के परिवार से आती हैं।
इसके अलावा उनकी एक पहचान एक क्षत्राणी के रूप में भी अपने क्षेत्र में है। उन्हें पिछले साल क्षत्रिय समुदाय की दक्षिणपंथी संस्था, करणी सेना की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह वर्ष 2018 में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ बड़े स्तर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान राजपूत करणी सेना की महिला विंग की प्रमुख के पद पर नियुक्ति होने के साथ भी चर्चा में रहीं।
इसके बाद ही मार्च 2019 में गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम महाजन की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। नवम्बर 2022 में हुए गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने उन्हें जामनगर उत्तर से टिकट देकर विधायक के लिए खड़ा किया था। इस चुनाव में वह रवींद्र जडेजा की बहन, जिला कांग्रेस की अध्यक्ष नैना जडेजा के विरुद्ध चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचीं।
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका जन्म 2 नवंबर 1990 को गुजरात के राजकोट में एक क्षत्रिय परिवार से हुआ था। उनके पिता का नाम हरदेव सिंह सोलंकी और माता का नाम प्रफुल्लबा सोलंकी है। रीवा ने आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
रीवा 17 अप्रैल 2016 को गुजरात के राजकोट में सीजंस होटल में आयोजित हुए शादी समारोज में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। इनकी एक बेटी है जिनका नाम निध्याना जडेजा है। आईपीएल के फाइनल मैच के बाद सिर ढकी साड़ी में पति के पैर छूने को लेकर उनकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। (Riva Solanki) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















