उत्तराखंड में 8 नये शहर बसाने की योजना, 2 की तैयारियां शुरू…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 8 मार्च 2024। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोइवाला के पास दो नए शहर बसाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। जल्‍द ही केंद्र की एक टीम दोनों जगहों का निरीक्षण करने पहुंचने वाली है।

बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

Haldwani railway bhumi atikramanaबताया गया है कि वर्ष 2021 में प्रदेश की सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या ऊधम सिंह नगर जिले की करीब 17 लाख से अधिक और देहरादून की जनसंख्‍या इससे कुछ मिल 17 लाख आंकी गई थी, और इन दोनों जिलों की जनसंख्‍या बहुत तेजी से बढ़ रही थी। यही देखकर सरकार सबसे पहले इन्ही दो जिलों में दो नए शहर बनाना चाह रहा है।

8 नए शहर बसाने की है योजना

हालांकि उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने बढ़ती जनसंख्‍या को देखते हुए प्रदेश में 8 नए शहर बसाने की योजना बनाई है। धामी सरकार इस योजना पर तेजी से काम भी कर रही है। सीएम धामी ने इन 8 नए शहरों की स्‍थापना के लिए खाका तैयार करने का निर्देश दिया था। पिछले महीने हुई कैबिनेट बैठक में चकराता टाउनशिप को लेकर हरी झंडी मिल गई थी। अब केंद्र ने दो और नए शहर बसाने पर मुहर लगा दी है।

बढ़ने लगे जमीनों के रेट

बताया जा रहा है कि केंद्र की एक टीम जल्‍द ही इन शहरों का भ्रमण करेगी। इसके बाद चकराता, डोईवाला, काशीपुर और हल्‍द्वानी के साथ-साथ पोंटा साहिब, गोचर हवाई पट्टी, रामनगर, नैनी सैनी में 6 अन्य नए शहर बसाने का काम शुरू हो जाएगा। उधर नए शहर बसाने की चर्चाओं के बीच यहां की जमीनों की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply