WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

लिव-इन में साथ रखकर 4 वर्ष तक किया यौन शोषण, शादी से किया इंकार तो पुलिस में पहुंची युवती, फिर…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार 23 मई 2024 (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक युवक द्वारा युवती को 4 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में साथ रखकर उसका लगातार यौन शोषण करने और आखिर शादी के लिये इंकार करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

20 अप्रैल को युवती ने की थी थाने में शिकायत (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)

Pyar Dhokha, Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years,थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि कोटद्वार निवासी एक युवती बहादराबाद क्षेत्र के विश्वविद्यालय में काम करती है और रहमतपुर कलियर में किराये पर रहती थी। बताया कि 20 अप्रैल को युवती ने थाने में शिकायत कर बताया था कि पूर्व में उसकी मुलाकात दादूपुर गोविंदपुर निवासी इमरान पुत्र इकराम से हुई थी।

उसके साथ वह चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही। आरोप है कि इस दौरान उसने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपित शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस की ओर से अभियोग दर्ज करने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)

Leave a Reply