टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क दुर्घटना: अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे 8 लोगों की दर्दनाक मौत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, टिहरी, 23 अप्रैल 2026 (Tehri-Horrific Road Accident-8 Died)। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) जनपद से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है। गुरुवार को चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल (Nail) के समीप एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक टिहरी के घनसाली (Ghansali) क्षेत्र के थ्योलधार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत; अंतिम  संस्कार से लौट रहे थे सभी – Uttarakhand Kesariप्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार (Haridwar) में अपने किसी परिजन का अंतिम संस्कार (Funeral) करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चंबा ब्लॉक के पास यह हादसा हो गया।

चालक को नींद आना हो सकता है कारण

(Tehri-Horrific Road Accident-8 Died) टिहरी में दर्दनाक हादसा: चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर खाई में गिरी गाड़ी, अंतिम  संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत - Bharat Buzz Liveटिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया। उन्होंने पुष्टि की कि सभी 8 शवों को खाई से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

राहत एवं बचाव कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं। अत्यंत गहरी खाई होने के कारण बचाव अभियान में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

  • घायलों की स्थिति: दुर्घटना में घायल दो युवकों, उत्तम (30 वर्ष) और अंकित (22 वर्ष) को तत्काल जिला अस्पताल बौरारी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

  • मुख्यमंत्री ने जताया शोक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर बस दुर्घटना: 14 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

24 घंटे में दूसरी बड़ी दुर्घटना

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में गढ़वाल हिमालय में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पूर्व बुधवार रात को रुद्रप्रयाग के भीरी क्षेत्र में भी एक कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन दुर्घटनाओं से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

इस दुःखद समाचार को लेकर आपके क्या विचार हैं? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार पर अपनी संवेदनाएं, राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Tehri-Horrific Road Accident-8 Died) :

Tehri-Horrific Road Accident-8 Died, Tehri Garhwal Vehicle Plunge Into Gorge 23 April 2026, 8 Dead In Chamba Koti Road Accident, Ghansali Residents Death In Tehri, DM Nitika Khandelwal Statement On Tehri Accident, SDRF Rescue Operation Nail Village Tehri, Uttarakhand Road Accident News Today, Survivors Uttam And Ankit Tehri Accident, CM Pushkar Singh Dhami Condolence Tehri, Hill Road Safety Issues Uttarakhand, Post Mortem Of Victims In Tehri Hospital, #TehriAccident #UttarakhandRoadSafety #GhansaliNews #ChambaKotiRoad #TragicIncident #TehriGarhwal #SDRF_Uttarakhand #CMDhami #FuneralReturnAccident #PaharNews, 

Leave a Reply