राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे उत्तराखंड में, और कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने छोड़ी पार्टी; जागेश्वर में चाचा के विरुद्ध उक्रांद से उतरने की चर्चा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 9 अगस्त 2026 (Setback for Congress-Dinesh Kunjwal)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में लाने का सपना दिखा रहे थे, उसी समय उनकी पार्टी के एक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने उनकी पार्टी को बड़ा झटका दे डाला। अल्मोड़ा (Almora) जनपद के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महत्वपूर्ण राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पांच बार लगातार विधायक रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने कांग्रेस छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल (Uttarakhand Kranti Dal-Ukrand) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उनके उक्रांद से जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना जतायी जा रही है, ऐसे में आगामी चुनाव में उनका मुकाबला अपने ही चाचा गोविंद सिंह कुंजवाल से होने की स्थिति बन सकती है। Setback for Congress-Dinesh Kunjwal दिनेश कुंजवाल बोले, उत्तराखंड को बचाने के लिए सही मंच पर आया हूं. Jagran

जैंती में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी में दिनेश सिंह कुंजवाल ने उक्रांद की सदस्यता ली। दिनेश कुंजवाल के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था। वह वर्ष 2002 से 2007 तक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे और हरीश रावत सरकार में दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

रोजगार, पलायन और गैरसैंण को लेकर उक्रांद के साथ आये दिनेश कुंजवाल

उक्रांद में शामिल होने के बाद दिनेश कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सामने रोजगार, पलायन और मूलभूत सुविधाओं की गंभीर चुनौतियां हैं। उनके अनुसार पहाड़ के संसाधनों के दोहन के बीच जनता स्वयं को असहाय महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बचाने का प्रश्न है और उन्हें लगता है कि वह पहली बार सही मंच पर आये हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड के भारत के पहले स्वदेशी पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल-उड़ने वाली कार बनाने वाले रवि ने 12वीं में ही जता दिए थे इरादे...

उन्होंने पहाड़ी राज्य की अवधारणा को पूर्ण करने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की भी पैरवी की।

दिनेश कुंजवाल ने अपने चाचा गोविंद सिंह कुंजवाल पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। यह आरोप उनके राजनीतिक रूप से उक्रांद में जाने के बाद जागेश्वर क्षेत्र की राजनीति में नया विवाद पैदा कर सकता है।

उक्रांद ने राष्ट्रीय दलों पर साधा निशाना

कार्यक्रम में उक्रांद के संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार उक्रांद के पक्ष में वातावरण बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन के संसाधनों का दोहन किया है। उनके अनुसार जनता बदलाव के लिए तैयार है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद प्रदेश में सरकार बनाने का प्रयास करेगा।

उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पहाड़ की जनता बदलाव चाहती है। यूथ उक्रांद के आशुतोष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों को प्रदेश से बाहर करने का समय आ गया है।

जागेश्वर में बदल सकता है चुनावी समीकरण

दिनेश कुंजवाल का उक्रांद में जाना जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे हैं। यदि दिनेश कुंजवाल उक्रांद के प्रत्याशी बनते हैं और गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो दोनों के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला होने की स्थिति बन सकती है।

हालांकि दिनेश कुंजवाल की ओर से अभी जागेश्वर विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है। उनके उक्रांद में शामिल होने से क्षेत्र में चुनावी समीकरणों पर चर्चा जरूर तेज हो गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के हत्याकांड के आरोपित पार्षद की जमानत याचिका खारिज, साथ ही उपनल कर्मियों, आदि गुरु शंकराचार्य निर्मित प्राचीन मंदिर की सुरक्षा, दुष्कर्म के आरोपितों की सार्वजनिक परेड व सरकारी विद्यालयों की स्थिति संबंधी मामलों पर हाई कोर्ट

कार्यक्रम में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, आशुतोष नेगी, चंद्रशेखर कापड़ी, कुंदन बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, पान सिंह लटवाल, रघुवीर भाकुनी और दीपा जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Setback for Congress-Dinesh Kunjwal): 

Setback for Congress-Dinesh Kunjwal, Uttarakhand Politics, Almora News, Jageshwar Assembly, Dinesh Kunjwal, Govind Singh Kunjwal, Uttarakhand Kranti Dal, UKD Uttarakhand, Congress Uttarakhand, Assembly Election 2027, Uttarakhand Election, Kumaon Politics, Almora Politics, Gairsain Capital, Political News, Navin Samachar, Dinesh Kunjwal joins Uttarakhand Kranti Dal, Jageshwar Assembly Election 2027, Dinesh Kunjwal vs Govind Singh Kunjwal, Uttarakhand Congress political setback, Uttarakhand Kranti Dal 2027 election, Almora Jageshwar political news, Kumaon politics Uttarakhand 2027, Dinesh Kunjwal UKD candidate Jageshwar,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम से पहले हल्द्वानी में राजनीतिक विवाद, एसएसपी कार्यालय में हंगामा; पुलिस पर कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप

#Uttarakhand #Almora #Jageshwar #DineshKunjwal #GovindSinghKunjwal #UKD #UttarakhandKrantiDal #Congress #UttarakhandPolitics #AssemblyElection2027 #KumaonPolitics #NavinSamachar

Leave a Reply