नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 (Tourist Flees Taxi Bike by Test Drive)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के बीच कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले सामने आये हैं। मल्लीताल क्षेत्र में टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक लेकर फरार हुए एक पर्यटक का 10 दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। वहीं कैंचीधाम-घोड़ाखाल मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बीकॉम के विद्यार्थी की मृत्यु के मामले में राजस्थान निवासी चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। दूसरी ओर बढ़ती पर्यटक संख्या और कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं।
टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक लेकर फरार हुआ युवक
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी बाइक चालक को झांसा देकर वाहन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक पुष्कर ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि सात मई को दोपहर लगभग 1:25 बजे एक पर्यटक युवक ने उसकी टैक्सी बाइक बुक की थी। नैनीताल भ्रमण के बाद युवक ने शेरवानी क्षेत्र के पास बाइक रुकवायी और टेस्ट ड्राइव करने की बात कहकर वाहन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी थी, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी न तो आरोपित का पता चल पाया है और न ही बाइक बरामद हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में विद्यार्थी की मृत्यु के मामले में राजस्थान निवासी चालक पर अभियोग
बीती चार मई को कैंचीधाम और घोड़ाखाल घूमने गये कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीकॉम विद्यार्थी राहुल कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने वाहन चला रहे उसके राजस्थान निवासी मित्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता ने वाहन चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
खनस्यू निवासी सुरेश चंद्र ने शिकायत में कहा कि उनका पुत्र राहुल कुमार जोधपुर राजस्थान निवासी अपने मित्रों अरविंद सिंह राठौर और युवराज सिंह के साथ घूमने गया था। वापसी के दौरान घोड़ाखाल से नैनीताल आते समय पाइन्स श्मशान घाट के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल में थार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय छात्र की मृत्यु, जोधपुर के दो मित्र घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन राहुल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मामले में नैनीताल के थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर वाहन चला रहे अरविंद सिंह राठौर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
पर्यटन सीजन और कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने और पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि नैनीताल, भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी स्थिति में लंबा जाम न लगने दें। प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और आवश्यकता पड़ने पर यातायात डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए गये हैं।
पुलिस प्रशासन की ओर से भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा का संचालन भी कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिल सके। वहीं कैंची धाम क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को पर्यटकों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Tourist Flees Taxi Bike by Test Drive) :
Tourist Flees Taxi Bike by Test Drive, Uttarakhand News, Nainital News, Taxi Bike Theft Nainital, Test Drive Theft Case, Nainital Police Investigation, Road Accident Nainital, Kainchi Dham Accident Case, Rajasthan Driver Case, Traffic Management Nainital, Tourism Season Uttarakhand, Kainchi Dham Traffic, Nainital Crime News, Police Action Uttarakhand, Tourist Traffic Management, Uttarakhand Road Safety, #NainitalNews #UttarakhandNews #BikeTheft #RoadAccident #TrafficManagement #KainchiDham #TourismSeason #PoliceInvestigation #RoadSafety #CrimeNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।