नवीन समाचार, लालकुआँ, 7 अक्टूबर 2024 (Kingpin of Fake Currency-Gold merchant Arrested)। लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की जालसाजी का भंडाफोड़ करते हुए 9000 रुपये के जाली नोटों के साथ एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी नकली नोट 500 रुपये के हैं। इस मामले आरोपित से पूछताछ के बाद नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
ऐसे हुआ नकली नोटों का खुलासा (Kingpin of Fake Currency-Gold merchant Arrested)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ चौकी पुलिस रोज की तरह अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बेरीपड़ाव क्षेत्र में एक काले रंग की कार संख्या UKO4 AB-4842 की तलाशी लेने पर 9000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। कार में सवार युवक ने पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपित के पास से “राधेरानी ज्वेलर्स” की मुहर और एक चेक बुक भी मिली है।
आरोपित का खुलासा
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने जानकारी दी कि पकड़ा गया आरोपित लालकुआँ के “शिवशक्ति ज्वेलर्स” के मालिक महेश वर्मा का पुत्र शिवम वर्मा है, जो नकली नोटों की जालसाजी का सरगना है। पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह ये नकली नोट हाथीखाना निवासी अली मोहम्मद और बिन्दुखत्ता खैरानी निवासी विनोद से लेकर बाजार में चलाने लाया था। पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश भी कर रही है और उनके पकड़े जाने के बाद कली नोटों के बड़े नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश होने की संभावना भी जता रही है।
शिवम वर्मा नकली सोने की बिक्री का भी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह पहले बहेड़ी में नकली सोना बेचने के मामले में शामिल पाया गया था। शिवम ने बरेली, रामपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों में भी नकली ज्वेलरी बेचकर ठगी की थी। बहेड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए उसके एक साथी ने खुलासा किया था कि शिवम वर्मा नकली ज्वेलरी की धोखाधड़ी में लिप्त था। बहेड़ी पुलिस उसे गिरफ्तार करने ही वाली थी कि लालकुआँ पुलिस ने उसे नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पिता ने कर रखा है संपत्ति से बेदखल
शिवम वर्मा की गलत गतिविधियों से तंग आकर उसके पिता महेश वर्मा ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। फिलहाल शिवम की गिरफ्तारी से शहर का बाजार गर्म है और मामले की आगे की जांच जारी है। (Kingpin of Fake Currency-Gold merchant Arrested)
(Kingpin of Fake Currency-Gold merchant Arrested, Nainital News, Lalkuan News, Fake Currency, Kingpin of Fake Currency, Gold merchant Arrested, Gold merchant arrested with fake notes, the kingpin is said to be,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।