नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 25 अक्टूबर 2024 (2 including Village Head Arrested for Murder)। कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में पिछले माह 10 सितंबर को एक पेड़ से लटके लिए महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि घटना से पहले मृतक व आरोपितों के बीच मारपीट और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से महेंद्र कुमार लापता था। आरोप है कि इन दोनों ने महेंद्र कुमार की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या से पहले मृतक महेंद्र कुमार और आरोपितों के बीच मारपीट और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से महेंद्र कुमार लापता था। 10 सितंबर को उसके शव को आरोपितों के घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था।
भाई ने दर्ज कराई शिकायत
मृतक महेंद्र कुमार के भाई दिनेश कुमार ने कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दिनेश ने बताया कि ग्राम प्रधान धनी चंद और दीपक चंद ने उनके भाई की हत्या की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
ग्राम प्रधान और एक अन्य आरोपित गिरफ्तार (2 including Village Head Arrested for Murder)
एसपी रेखा यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धनी चंद (निवासी ग्राम पाटी पल्चौड़ा, हाल निवास जाजरचिंगरी) और दीपक चंद (निवासी ग्राम खतेड़ा बडारी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (2 including Village Head Arrested for Murder)
(2 including Village Head Arrested for Murder, Pithauragarh News, Accused Arrested, Gram Pradhan Hatya ke arop men Giraftrar, Giraftar, Arrest, The body was found hanging from a tree, two people including the village head arrested on charges of murder, ACCUSED ARRESTED IN MURDER CASE,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।