WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

पति ने पत्नी की हंसिया से गले में वार कर कर दी नृशंस हत्या, बहन ने भाई को पकड़वाया…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 22 जून, 2024 (Husband brutally murdered his Wife by stabbing)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में बदचलनी के शक में एक पति द्वारा अपनी बहन के घर में हंसिया से अपनी पत्नी के गले पर वार कर हत्या किये जाने की नृशंस आपराधिक घटना सामने आयी है। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, जानें किन्हें? आठ अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Husband brutally murdered his Wife by stabbing, Pita ne ki betiyon ki hatyaप्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र कन्हाई लाल की नौ साल पहले महतोष गदरपुर निवासी सुखलाल की पुत्री पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उनका एक बेटा व एक बेटी हैं। अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और पत्नी से झगड़ता था। इस कारण पत्नी लगभग एक माह पूर्व मायके चले गयी थी। इधर कुछ दिन पूर्व ही वह पत्नी को उसकी इच्छा के विपरीत बच्चों के विद्यालय खुलने का बहाना लेकर मायके से बुला लाया था और पिछले 4-5 दिन से पत्नी व बच्चों के साथ बहन के घर में रह रहा था।

शनिवार दोपहर अशोक की बहन धनवती एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी। करीब दो बजे जब वह काम से लौटी तो उसका भाई अशोक घर के बाहर बैठा था जबकि भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। यह देख वह अपने फार्म स्वामी के पास गई और घटना की जानकारी दी। फार्म स्वामी ने 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। (Husband brutally murdered his Wife by stabbing)

हत्याकांड की जानकारी मिलने पर फॉरेसिंक टीम के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश रयपा, नरेश गिरी व भूपेंद्र मर्तोलिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से नमूने लिए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपित अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती थी।

धनवती ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद की जानकारी मिली तो वह दोनों को अपने घर ले आई थी। लेकिन शनिवार दोपहर को जब वह एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी और काम से वापस लौटी तो यह घटना हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद जोशी, ओम प्रकाश नेगी, विजय कुमार, महिला उप निरीक्षक नीलम मेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जोशी ने बताया कि मृतका के गले पर वार किए गए हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।

बहन ने अपने भाई को पकड़वाया (Husband brutally murdered his Wife by stabbing)

मृतका की ननंद धनवती ने बिलखते हुए बताया कि अगर वह घटना के समय घर पर होती तो यह हत्या नही होती। उसने बताया कि जब वह घर आई तो भाभी को मृत देख उसने ही घटना की सूचना आगे दी और अपने भाई को पुलिस से गिरफ्तार करवाया। पूनम की हत्या की सूचना मिलने पर पूनम की मां मुन्नी देवी बिलखती हुई अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी ने बताया कि पूनम एक महीने तक मायके में रही। चार-पांच दिन पहले उसका दामाद अशोक ससुराल आया था और कहा कि स्कूल खुलने वाले हैं तुम घर चलो। जबकि पूनम आना नहीं चाहती थी।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Husband brutally murdered his Wife by stabbing, Husband-Wife, Pati-Patni, Hatya, Patni ki Hatya, Murder, Husband brutally murdered, Sister got her brother arrested, Brother, Sister)

Leave a Reply