चोर ने बैंक से 22.45 लाख चुराये, चोर पहले पकड़ा गया, लेकिन बैंक चोरी होना छुपाये रहा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 28 जुलाई 2024 (Pithauragarh-Thief stole 22 Lakh from SBi Muwani)। जी हां, एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक चोर ने बैंक से 22.45 लाख चुराये और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा भी गया, लेकिन जिस बैंक में चोरी हुई थी वह चार दिनों तक चोरी की बात छुपाये रहा।

Pithauragarh-Thief stole 22 Lakh from SBi Muwaniपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर झूलापुल के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को 22 लाख 45 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। यह युवक नेपाल के दारचूला का निवासी है। उसने भारत के पिथौरागढ़ जनपद के मुवानी स्थित एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक शाखा की खिड़की तोड़कर पैसे चुराए थे।

अलग-अलग नाम और पते बता रहा था युवक

दारचूला नेपाल के निवासी नवीन धामी ने रुपये एक बक्से में छिपा रखे थे। एसएसबी की सूचना पर कस्टम, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से नाम, पता और रुपये के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर वह अलग-अलग नाम और पते बता रहा था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दसवीं की नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने पर शिक्षक पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप, लेकिन डीएनए जांच पलटा मामला, मृत नवजात का पिता गांव का किशोर निकला; शिक्षक की भूमिका पर जांच जारी

दर्ज होने से पहले ही चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मामला पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद भारत के धारचूला थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने मुवानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे। युवक ने बताया कि वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एसएसबी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने यह भी बताया कि वह धारचूला में मजदूरी करता था। युवक की जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैंक के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार युवक ने 22 जुलाई 2024 को बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी की थी।

एसपी ने गठित की विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने अभियुक्त के मोबाइल के संपर्क नंबरों की कॉल डिटेल निकाली और उन स्थानों के लगभग 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जहां अभियुक्त रुका था। आरोपित बार-बार अपने बयान बदल रहा था, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह पैसे 22 जुलाई 2024 की रात को मुवानी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से चुराए थे।

शाखा प्रबंधक की भूमिका पर सवाल (Pithauragarh-Thief stole 22 Lakh from SBi Muwani)

अभियोग के बयान के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक मुवानी के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से पूछताछ की गई। शाखा प्रबंधक ने स्वीकार किया कि 22 जुलाई 2024 की रात को बैंक से 23 लाख 16 हजार रुपये चोरी हुए थे। शाखा प्रबंधक ने इस चोरी के संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत न कराए जाने की वजह बताते हुए कहा कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण तुरंत अभियोग पंजीकृत नहीं किया जा सका।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दसवीं की नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने पर शिक्षक पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप, लेकिन डीएनए जांच पलटा मामला, मृत नवजात का पिता गांव का किशोर निकला; शिक्षक की भूमिका पर जांच जारी

शुक्रवार को बैंक की ओर से थल थाने में शिकायत दी। एसबीआई के शाखा प्रबंधक द्वारा चार दिन तक अभियोग दर्ज न किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। शाखा प्रबंधक का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से शिकायत नहीं की गयी। (Pithauragarh-Thief stole 22 Lakh from SBi Muwani)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Pithauragarh-Thief stole 22 Lakh from SBi Muwani, Pithauragarh, Chori,Thief, stole, Dharchula, Darchula, Nepal, Muwani, SBI, Thief caught before Complain,)

Leave a Comment

```php