नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अगस्त 2024 (Nainitals 2 villages included in Municipality)। नैनीताल में ग्राम पंचायतों का आवश्यकतानुसार नवगठन या पुनर्गठन कर दिया गया है। इसके तहत विकास खण्ड हल्द्वानी में 6 राजस्व ग्रामों को जोड़कर ग्राम पंचायत बैडापोखरा को पुनर्गठित और ग्राम पंचायत बजवालपुर को नवगठित किया गया है। इसी तरह विकास खंड कोटाबाग की ग्राम पंचायत कालाढूगी बन्दोबस्ती के राजस्व ग्राम कालाढूगी बन्दोबस्ती एवं राजस्व ग्राम छोटी हल्द्वानी नगर पंचायत कालाढूंगी में सम्मिलित हो गई है।
शेष राजस्व ग्राम छोराजाली को ग्राम पंचायत पूरनपुर में सम्मिलित किया गया है, और इस ग्राम को पूरनपुर नाम से पुनर्गठित किया गया है। इसी तरह ग्राम चांदनी चौक एवं राजस्व ग्राम झलुवाजाला बन्दोबस्ती को ग्राम पंचायत देवलचौड़ में सम्मिलित कर ग्राम पंचायत देवलचौड का और विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत दयारामपुर टांडा के राजस्व ग्राम लोकमानपुर चोपडा को उदयपुरी चोपड़ा में सम्मिलित कर दयारामपुर टांडा और उदयपुरी चोपडा का पुनर्गठन किया गया है।
16 अगस्त तक दे सकते हैं आपत्तियाँ (Nainitals 2 villages included in Municipality)
डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सचिव पंचायतीराज के निर्देशों के क्रम में विकास खण्डों में ग्राम पंचायतों के नवगठन एवं पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इस पर कुल 12 प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर ग्राम पंचायतों के नवगठन या पुर्नगठन किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्बन्ध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वह 16 अगस्त तक जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय एवं सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय में अपनी लिखित आपत्ति दे सकते हैं। इसके उपरान्त प्राप्त किसी भी शिकायत पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। (Nainitals 2 villages included in Municipality)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainitals 2 villages included in Municipality, Uttarakhand, Nainital News, Gram Panchayat, Gram Panchayats newly formed and reorganized, Kaladhungi,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.