‘पापा विधायक हैं हमारे’ भाजपा विधायक के पुत्र के हूटर बजाने पर एसडीएम ने वाहन किया सीज, आरोपित न्यायालय के चक्कर काटने को विवश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 अप्रैल 2026 (My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car)। सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) की प्रसिद्ध मॉल रोड (Mall Road) पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक सत्ताधारी दल के विधायक के पुत्र को भारी पड़ गया। बिना अनुमति हूटर बजाने और प्रशासनिक अधिकारी पर धोंस जमाने के आरोपित युवक के विरुद्ध नैनीताल के उपजिलाधिकारी (SDM) ने कठोर कार्यवाही करते हुए उसके वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। आरोपित ने अपना परिचय फतेहपुर (Fatehpur) जनपद की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल (Rajendra Patel) के पुत्र राहुल पटेल (Rahul Patel) के रूप में दिया।

(My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ गाड़ी का चालान किया, बल्कि कार सीज कर दी। - Dainik Bhaskarनवीन समाचार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक (Nawazish Khaleeq) मॉल रोड से गुजर रहे थे। इसी मध्य पीछे से आ रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (संख्या UP33V-0003) लगातार हूटर बजा रही थी। उपजिलाधिकारी के वाहन ने इसे किसी वीआईपी (VIP) का वाहन समझकर आगे जाने का मार्ग दिया, किंतु बिना किसी जाम की स्थिति के भी चालक द्वारा निरंतर हूटर बजाने पर अधिकारी ने संदेह होने पर गाड़ी को रुकवा लिया। चालक से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वाहन विधायक राजेंद्र पटेल का है।

इसी बीच वाहन में सवार विधायक पुत्र राहुल पटेल ने अपनी भूल स्वीकार करने के स्थान पर उपजिलाधिकारी से बहस प्रारंभ कर दी और पुलिस कर्मियों पर धोंस जमाने का प्रयास करते हुए कहा— ‘तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे’

उपजिलाधिकारी के कड़े तेवर: ‘विधायक पुत्र’ को वाहन से उतारा नीचे

(My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car BJP MLA's Son in Hooter Controversy: Car Seized in Nainitalआरोपित के इस अहंकारपूर्ण व्यवहार को देखकर उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक स्तब्ध रह गये और उन्होंने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने आरोपित राहुल पटेल और उसके चालक को वाहन से बाहर निकलने का निर्देश दिया। इसी बीच तल्लीताल थाने (Tallital Police Station) से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुँच गये। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बिना किसी राजनैतिक दबाव के मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के अंतर्गत कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग के तहत गाड़ी का चालान काटा और उसे घटना स्थल पर ही सीज कर दिया।

न्यायालय से वाहन अवमुक्त कराने की जद्दोजहद

प्रशासन ने इस कार्यवाही के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कानून की दृष्टि में सभी समान हैं। सीज किये गये वाहन को अवमुक्त कराने हेतु अब विधायक पुत्र को विधिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक, आरोपित युवक अपने अधिवक्ताओं (Advocates) के माध्यम से न्यायालय (Court) में आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत कर वाहन को छुड़वाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। इस घटना के कारण मॉल रोड पर कुछ समय हेतु जाम की स्थिति भी बनी रही।

अनुशासन और कानून का शासन सर्वोपरि

नैनीताल के उपजिलाधिकारी खलीक ने बताया कि माल रोड पर लगे जाम के बीच पीछे से निजी वाहन के हूटर बजाने पर पूछताछ की गयी और वाहन की पुलिस से जांच करवाई गयी तो वाहन में कोई वीआईपी नहीं मिले। इस पर नियमानुसार वाहन पर कार्रवाई कर चालान न्यायालय को भिजवा दिया गया।

इधर स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रशासन ने आम जनमानस और पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि नैनीताल की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car) :

My Dad Is an MLA-SDM Seizes MLAs Car, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, BJP MLA Son Rahul Patel Vehicle Seized Nainital, SDM Nawazish Khaleeq Action On Mall Road Hooter Case, Uttar Pradesh MLA Rajendra Patel Son Traffic Violation, Motor Vehicle Act Challan Against VIP Vehicle Uttarakhand, Zero Tolerance For VIP Culture In Nainital 2026, Police Seize UP Number Plate Fortuner On Mall Road, Legal Action Against MLA Son For Misbehavior With SDM, Traffic Management Challenges In Nainital Tourism Season, Court Proceedings To Release Seized Vehicle Uttarakhand, Public Appreciation For Strict Administrative Action Nainital,#NainitalPoliceAction #UPMLASonVehicleSeized #MallitalNainital #TrafficRulesViolation #NawazishKhaleeqSDM #VIPCultureEnding #UttarakhandAdministration #MotorVehicleAct #FatehpurMLA #LawEnforcement2026

Leave a Reply