कुमाऊं विवि में खिलाड़ियों का सम्मान, ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता व कैरम प्रतियोगिता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, एमबीपीजी कॉलेज को मिली कुलपति ट्रॉफी

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2026 (Nainital Sports News 8 June 2026)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बैठक में राष्ट्रीय और अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को पदक और ट्रैक सूट प्रदान किए गए तथा आगामी सत्र में खेल गतिविधियों के विस्तार और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

Nainital Sports News 8 June 2026हर्मिटेज परिसर में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने पिछले दो वर्षों की खेल गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को कुलपति ट्रॉफी प्रदान की गई। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर दूसरे तथा डीएसबी परिसर नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा।

बैठक में वैशाली पांडे (नैनीताल) और योगेश पांडे (रुद्रपुर) को वर्ष 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए कशिश शर्मा, योगेश पांडे, शिवानी और विक्की मुखिया को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

बैठक में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति तथा जिला क्रीड़ा विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India-SAI) के प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन करने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर प्रो. संजय पंत, कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पाड़ियार, डॉ. संदीप तिवारी, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रामपुर, रुद्रपुर और मुरादाबाद की शानदार जीत

नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर, ऊधम सिंह नगर इलेवन रुद्रपुर और हॉकी अकादमी मुरादाबाद ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर ने पिथौरागढ़ इलेवन को 5-1 से पराजित किया। मध्यांतर तक रामपुर की टीम 3-1 से आगे थी। रामपुर की ओर से उदश्शिर ने 14वें और 15वें मिनट में दो गोल किए, जबकि सुहेल ने 20वें और 32वें मिनट में दो गोल दागे। सनी ने 60वें मिनट में एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। पिथौरागढ़ की ओर से सौरभ ने 11वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

दूसरे मुकाबले में ऊधम सिंह नगर इलेवन रुद्रपुर ने गोमती हॉकी क्लब सुल्तानपुर को 5-1 से हराया। मध्यांतर तक रुद्रपुर की टीम 2-0 से बढ़त बनाए हुए थी। विजय ने नौवें मिनट, अंकित ने 29वें और 36वें मिनट तथा अभिनंदन ने 59वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

दिन के तीसरे मुकाबले में हॉकी अकादमी मुरादाबाद ने हॉकी क्लब इंदौर को 8-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारियों में रोहित साह, राजेश साह, ललित साह, दीपक साह, कैलाश बोरा और संजय गुप्ता शामिल रहे, जबकि उद्घोषणा का दायित्व मनोज चौहान ने निभाया।


कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जून 2026 ()। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

डबल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब डी.एस. दानु और हंसराज सिजवाली की जोड़ी ने प्रबल दावेदार संजय सुयाल और राकेश सुयाल की जोड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पंकज कुमार और तस्लीम की जोड़ी ने गौरव और मुकेश को कड़े मुकाबले में हराकर खिताबी मुकाबले में स्थान बनाया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उक्रांद की बैठक, कर्मचारी संघ के चुनाव, मुहर्रम कमेटी की बैठक, कल दिखेगी बृहस्पति और शुक्र ग्रहों की आकर्षक युति, डॉ. त्रिपाठी का सम्मान व विशेष सफाई अभियान

सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में यशपाल आर्या, मुकेश चंद्रा, चंद्रप्रकाश और गौरव ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 9 जून को जबकि सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले 10 जून को खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल सहित अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सराहना की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विवि और ईडीआईआई साथ आए, मिशन ग्रीन का शुभारंभ, उमड़े सैलानी, ट्रेड्स कप हॉकी, वारंटी गिरफ्तार, विमला को मिली जिम्मेदारी व राज्यपाल ने की नंदा देवी मंदिर में पूजा

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Sports News 8 June 2026) :

Nainital Sports News 8 June 2026, Nainital News, Kumaun University News, Sports News, Hockey News, Carrom Tournament News, University Sports News, Trades Cup Hockey News, Uttarakhand Sports News, DSA Ground Nainital News, Bar Association News, Kumaun University Sports Council Honors Players, MBPG College Haldwani Wins Vice Chancellor Trophy, Trades Cup Hockey Tournament Nainital 2026, Rampur Hockey Club Beats Pithoragarh Eleven, Rudrapur Hockey Team Victory In Trades Cup, Moradabad Hockey Academy Match Results, District Level Carrom Tournament Nainital, DS Danu Hansraj Sijwali Reach Carrom Final, Kumaun University Gold Medal Winners Sports, Sports Activities And Competitions In Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaunUniversity #SportsNews #ViceChancellorTrophy #TradesCupHockey #HockeyTournament #DSAGround #CarromTournament #BarAssociation #Haldwani #Rudrapur #Pithoragarh #SportsUpdate #UniversitySports #UttarakhandSports #LocalSports #NavinSamachar #NainitalSports #HockeyNews

Leave a Reply