‘ओ जन्मया नई’ के मंचन ने विभाजन की पीड़ा और मानवीय संवेदनाओं को किया जीवंत
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2026 (Nainital Cultural News 9 June 2026)। संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) अवॉर्डीज थिएटर फेस्टिवल के अंतर्गत सरोवर नगरी नैनीताल में युगमंच द्वारा प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘ओ जन्मया नई’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। शैले हॉल में आयोजित प्रस्तुति ने भारत-विभाजन की त्रासदी, मानवीय संवेदनाओं और सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
यह आयोजन संगीत नाटक अकादमी द्वारा नाट्य निर्देशन के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त रंगकर्मी एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम के सम्मान के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। नाटक का निर्देशन स्वयं जहूर आलम ने किया, जबकि स्क्रिप्ट संपादन प्रदीप पांडे ने किया। मूल परिकल्पना निर्मल पांडे तथा मूल संगीत बांग्लादेश के सानी जुबेर का रहा। प्रस्तुति का संगीत निर्देशन नवीन बेगाना ने संभाला।
नाटक में जहूर आलम ने रतन लाल जोहरी की मां की भूमिका निभाकर दर्शकों की भावनाओं को झकझोर दिया। मिथिलेश पांडे ने मिर्जा साहब, मदन मेहरा ने पहलवान, मनोज कुमार ने नासिर काजमी, अदिति खुराना ने हमीदा बेगम, डॉ. मोहित सनवाल ने मौलवी तथा हर्षिता गुसाईं ने तन्नो की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री अनूप साह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, रंगकर्मी एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
इंद्र आर्य के गीतों के साथ बेतालघाट महोत्सव-2026 का भव्य समापन
नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित बेतालघाट महोत्सव-2026 का समापन समारोह उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। एक जून से शुरू हुए महोत्सव का समापन देर रात प्रसिद्ध लोकगायक इंद्र आर्य की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के संरक्षक राहुल अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में हेम आर्य ने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हैं।
समापन समारोह में इंद्र आर्य के लोकप्रिय गीतों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोग देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में यू.सी. सीजवाली, पुष्कर सिंह जलाल, पूरन सिंह जलाल, गोधन सिंह, गणेश सिंह बोहरा, टीका सिंह, लोकेश सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी में श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर
लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नगर के शैले हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान के रूप में रमा लोहनी दंपति ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस अवसर पर रुद्रपुर के भजन गायक राजीव तूफानी एवं शुभम सक्सेना की टीम ने हिंदी, पंजाबी और कुमाऊँनी-पहाड़ी भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ‘सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में’, ‘मन में बसी तेरी मूरत मैं उतारूं तेरी आरती’ तथा ‘सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जय-जयकार’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान, सहसंयोजक रानी साह सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उर्मिला चौहान ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Cultural News 9 June 2026) :
Nainital Cultural News 9 June 2026, Nainital News, Cultural News, Theatre News, Betalghat News, Religious News, Social News, Uttarakhand Culture, Stage Performance News, Folk Culture News, Community Events News, Asghar Wajahat O Janmaya Nayi Play In Nainital, Yugmanch Theatre Performance Nainital 2026, Sangeet Natak Akademi Awardees Theatre Festival, Betalghat Mahotsav 2026 Closing Ceremony, Inder Arya Live Performance Betalghat, Cultural Events In Nainital Uttarakhand, Mata Ki Chowki Organized By Lake City Welfare Club, Nainital Religious And Social Program News, Uttarakhand Folk Music And Cultural Festival, Shail Hall Nainital Cultural Activities, #NainitalNews #UttarakhandNews #Yugmanch #TheatreFestival #AsgharWajahat #CulturalNews #BetalghatMahotsav #InderArya #FolkCulture #MataKiChowki #ReligiousEvent #ShailHall #ArtAndCulture #CommunityEvent #UttarakhandCulture #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।