नवीन समाचार, देहरादून, 9 जुलाई 2026 (LT Teachers to Become Lecturers in UK)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education) विभाग में कार्यरत लगभग 3100 एलटी (LT) ग्रेड शिक्षकों की प्रवक्ता (Lecturer) पद पर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। करीब चार वर्ष तीन माह से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पर लगी कानूनी बाधा उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के ताजा निर्णय के बाद समाप्त होती दिखाई दे रही है। इससे विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय इंटर कॉलेजों (Government Inter Colleges) में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं की कमी दूर होने की संभावना बढ़ गयी है।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता (Manoj Kumar Gupta) एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय (Subhash Upadhyay) की खंडपीठ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College), राजपुर रोड (Rajpur Road), देहरादून (Dehradun) की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई (Premlata Baudai) की याचिका का निस्तारण करते हुए 21 अप्रैल 2022 के अधीनस्थ सेवा अधिकरण (Subordinate Services Tribunal) के निर्णय को सही ठहराया। न्यायालय ने 21 नवंबर 1995 के शासनादेश के आधार पर एक अक्टूबर 1990 से वरिष्ठता मान्य करने के निर्णय को भी यथावत रखा।
चार वर्ष से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को मिलेगी गति
न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार 26 एवं 27 नवंबर 2025 के आदेशों के अनुसार एक अक्टूबर 1990 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता उनके नियमितीकरण की तिथि एक अक्टूबर 1990 से निर्धारित कर चुकी है। इसलिए याचिका में अब कोई विवाद शेष नहीं रह गया है।
इस निर्णय के साथ 21 अप्रैल 2022 से पदोन्नति प्रक्रिया पर लगा स्थगन भी समाप्त माना जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 में 2286 एलटी शिक्षकों की पदोन्नति का प्रस्ताव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission-UKPSC) को भेजा था। इसके बाद पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की संख्या बढ़कर लगभग 3100 हो गयी है।
वरिष्ठता विवाद पर भी न्यायालय ने लगायी अंतिम मुहर
राज्य सरकार ने न्यायालय को अवगत कराया कि पूर्व के न्यायिक आदेशों के अनुपालन में नवंबर 2025 में संशोधित वरिष्ठता सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इनके अंतर्गत गढ़वाल मंडल (Garhwal Division) के 268, कुमाऊं मंडल (Kumaon Division) के 259 एलटी ग्रेड शिक्षकों तथा प्रदेश के 418 प्रवक्ताओं को एक अक्टूबर 1990 से नियमितीकरण एवं उसी तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जा चुका है।
न्यायालय ने कहा कि यह विषय पूर्व में भुवन चंद्र कांडपाल (Bhuvan Chandra Kandpal) प्रकरण में भी तय हो चुका है, जिसे उच्च न्यायालय की खंडपीठ तथा सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) दोनों ने यथावत रखा है। इसलिए इस विषय पर पुनः विचार करने का कोई औचित्य नहीं है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि 21 नवंबर 1995 के शासनादेश तथा उसके आधार पर दिये गये नियमितीकरण एवं वरिष्ठता लाभ को अब पुनः चुनौती नहीं दी जा सकती।
आदेश की प्रति मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) विनोद प्रसाद सिमल्टी (Vinod Prasad Simlti) ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है। आदेश प्राप्त होने तथा उसके अध्ययन के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस निर्णय से प्रदेश के सैकड़ों एलटी ग्रेड शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं की वरिष्ठता, पदोन्नति तथा अन्य सेवा लाभों का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (LT Teachers to Become Lecturers in UK) :
LT Teachers to Become Lecturers in UK, Uttarakhand LT Teacher Promotion, Uttarakhand Lecturer Promotion, Uttarakhand High Court News, LT Grade Teacher Seniority, Lecturer Promotion Uttarakhand 2026, Secondary Education Uttarakhand, Government Inter College Uttarakhand, Teacher Promotion News, Uttarakhand Education News, Dehradun News, LT Grade Seniority Order, UK High Court Judgment, Teacher Seniority Uttarakhand, Lecturer Vacancy Uttarakhand, Navin Samachar, #Uttarakhand #Dehradun #Education #TeacherPromotion #HighCourt #LTTeachers #Lecturer #GovernmentSchools #UttarakhandNews #EducationNews #Promotion #Teachers #NavinSamachar #BreakingNews #SchoolEducation

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















