WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

कुमाऊँ विश्वविद्यालय : कुलपति को कार्यकाल विस्तार, प्रवेश प्रक्रिया शुरू व 300 पौधों का रोपण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कार्यकाल छह माह बढ़ा

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 जुलाई 2026 (Kumaun University News 17 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्हें 21 जुलाई से पुनः कुलपति का दायित्व सौंपा है।

(KU VC Dewan Rawat Got Acharya Rai Memorial Award) Kumaon University-Administration
प्रोफेसर दीवान रावत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति

प्रो. रावत की नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखंड राज्य) की धारा 12 (1) के अंतर्गत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई थी। उनका कार्यकाल 20 जुलाई 2026 को पूरा हो रहा है।

राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है। चयन प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने की संभावना को देखते हुए अधिनियम की धारा 12 (10) के प्रावधानों के अंतर्गत उनका कार्यकाल छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है।

इस अवधि में प्रो. रावत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं वित्तीय कार्यों का संचालन पूर्ववत करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति के चयन के लिए गठित सर्च समिति की प्रक्रिया पहले से जारी है। नियमित कुलपति की नियुक्ति होते ही प्रो. रावत का विस्तारित कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा। आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं प्रारंभ कर दी हैं।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के कला संकाय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश समिति ने मेरिट, प्रवेश तिथि तथा आवश्यक अभिलेखों संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रवेश समिति के अनुसार 17 से 21 जुलाई तक सामान्य वर्ग के 70 प्रतिशत अथवा उससे अधिक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 65 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कला संकाय के अर्थशास्त्र व्याख्यान कक्ष संख्या-4 में उपस्थित होना होगा।

समिति ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 16 जुलाई 2026 तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे निर्धारित समय पर प्रवेश ले सकते हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिकाएं एवं स्वप्रमाणित प्रतियां, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी), चरित्र प्रमाणपत्र, प्रव्रजन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रति, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, एपीएएआर (APAAR) आईडी की प्रति, ऑनलाइन एंटी रैगिंग प्रपत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। प्रवेश शुल्क भी उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा।

प्रवेश समिति ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, प्रव्रजन प्रमाणपत्र अथवा एपीएएआर आईडी अभी प्राप्त नहीं हुई है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हरेला पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पटवाडांगर परिसर में 300 पौधों का रोपण

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पटवाडांगर परिसर में एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वृहद पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत परिसर में लगभग 300 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नरेश पांडे प्रकरण में सह-आरोपित युवती को फिर मिली जमानत, विवेचना पर अदालत ने दोबारा उठाए सवाल

Kumaun University News 17 July 2026कार्यक्रम के दौरान तेजपत्ता, पुतली, पदम, हरड़, बहेड़ा तथा जामुन सहित स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि हरेला केवल उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों से लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. एचसीएस बिष्ट, यशपाल सिंह रावत, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. पूरन अधिकारी, डॉ. मोहित रौतेला, हर्षवर्धन चौधरी, 79 यूके बटालियन एनसीसी के सूबेदार प्रदीप रोका, कंपनी हवलदार मेजर किशोर सिंह, हवलदार जीवन सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड हाईकोर्ट स्थानांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जनमत संग्रह का आदेश रद्द, हल्द्वानी की जमीन पर 6 सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश
Tags (Kumaun University News 17 July 2026) :

Kumaun University News 17 July 2026, Kumaun University News, Kumaun University Vice Chancellor, Prof Diwan Singh Rawat, DSB Campus Admission 2026, BA First Semester Admission, Kumaun University Admission, Patwadangar Campus, Harela Festival Uttarakhand, Plantation Drive Kumaun University, Uttarakhand Higher Education, Nainital Education News, APAAR ID, Uttarakhand University News, Nainital Latest News, Uttarakhand News,  #UttarakhandNews #NainitalNews #KumaunUniversity #ViceChancellor #DSBCampus #BAAdmission #Harela #Plantation #HigherEducation #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply