सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपित गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने जजी कोर्ट तिराहे से दबोचा
नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2026 (Nainital Police-Landslide 25 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी (Haldwani Kotwali) पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट प्रकरण के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने बताया कि 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (Anti Human Trafficking Cell) द्वारा चलाए गए अभियान में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।
मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में वांछित आरोपित राहुल जायसवाल (Rahul Jaiswal) निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, आनंदपुर, आरटीओ रोड, हल्द्वानी को पुलिस टीम ने 24 जुलाई को जजी कोर्ट तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
न्यायालय में फर्जी जमानतनामा पेश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के तल्लीताल (Tallital) थाना पुलिस ने न्यायालय में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानतनामा प्रस्तुत करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) (NDPS Court) नैनीताल के रीडर नवीन कुमार की तहरीर पर की गई। तहरीर के अनुसार 24 जुलाई 2026 को न्यायालय के आदेश के अवलोकन में सामने आया कि बाजपुर (Bazpur) निवासी संता सिंह (Santa Singh) ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानतनामे प्रस्तुत किए।
तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपित पूर्व में भी इसी न्यायालय में एक अन्य मामले में जमानतदार रह चुका है तथा उस पर विभिन्न न्यायालयों में धन लेकर जमानत दिलाने का आरोप है। तल्लीताल के कोतवाल हरपाल सिंह (Harpal Singh) ने बताया कि संता सिंह निवासी हरसान सेमल हरिपुरा, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पर्यटकों ने रेस्टोरेंट के काउंटर से मोबाइल चुराया, पुलिस ने आधे घंटे में बरामद कर तीन युवकों को पकड़ा
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ज्योलीकोट (Jyolikot) क्षेत्र में बदायूं (Badaun) से घूमने आए तीन युवकों और एक किशोर द्वारा रेस्टोरेंट के काउंटर से मोबाइल फोन उठाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर तल्लीताल क्षेत्र में आरोपितों को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार चारों युवक दो बाइकों से नैनीताल आए थे। ज्योलीकोट के एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के दौरान उन्होंने काउंटर पर रखा मोबाइल उठा लिया। रेस्टोरेंट संचालक दीपक जीना ने मोबाइल गायब होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी और एक बाइक का नंबर भी उपलब्ध कराया।
वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने नैनीताल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की और कुछ ही देर में संबंधित बाइक को तल्लीताल क्षेत्र में रोक लिया। तलाशी के दौरान चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि चारों से पूछताछ की गई, जिनमें एक किशोर नाबालिग है। बदायूं निवासी दीपक, नितिन और अमित कुमार के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही पीछे नंबर प्लेट नहीं होने के कारण एक बाइक को सीज भी किया गया।
भवाली बाईपास पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, फायर सर्विस ने मार्ग कराया सुचारु
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण भवाली (Bhowali) बाईपास रोड पर शिप्रा पुल (Shipra Bridge) के समीप भूस्खलन होने से एक विशाल चीड़ का पेड़ और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मल्लीताल (Mallital Fire Station) की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा जमा होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। फायर यूनिट ने तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा एवं बोल्डर हटवाए। इसके बाद वुडन कटर से गिरे हुए चीड़ के पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया।
फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के बाद भवाली बाईपास मार्ग पर यातायात पुनः सुचारु हो सका। मौके पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी भी मौजूद रहे और मार्ग को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Police-Landslide 25 July 2026) :
Nainital Police-Landslide 25 July 2026, Nainital News, Haldwani Sex Racket Case, Anti Human Trafficking Cell, Rahul Jaiswal Arrest, Fake Bail Bond Case Nainital, Court Fraud News, Tallital Police, Tourist Mobile Theft Nainital, Jyolikot News, Bhowali Bypass Landslide, Shipra Bridge Landslide, Fire Service Nainital, Uttarakhand Crime News, Nainital Police Action, Uttarakhand Regional News, #NainitalNews #Haldwani #CrimeNews #PoliceAction #Bhowali #Landslide #FireService #UttarakhandNews #NavinSamachar #LocalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















